Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:17 AM IST

पेड़ा पराठा खाकर हर कोई हो जाएगा खुश, इन टिप्स की मदद से झटपट बनाएं

Peda Paratha Recipe: पेड़ा पराठा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। इस आर्टिकल में जानें कि आप इस पराठे को घर पर बनाकर सभी घरवालों को कैसे खुश कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-05-17, 12:46 IST
peda paratha recipes

Peda Paratha Recipe: आज चाहे हमारे पास खाने के कितने भी ऑप्शन आ गए हों, लेकिन कुछ डिश लोगों को दिल में बहुत खास जगह रखती है। जैसे अगर आपको सुबह-सुबह खाने में पराठा मिल जाए तो शायद ही इससे बेहतर कुछ और हो सकता है। आपने आलू, मूली जैसी अलग-अलग चीजों के बहुत से पराठे खाए होंगे। इस आर्टिकल में जानें कि आप पेड़ा पराठा कैसे बना सकते हैं। भारत के कुछ हिस्सों में यह डिश जमकर खाई जाती है।

पेड़ा पराठा बनाने की सामग्री

peda paratha

  • पेड़ा
  • आटा
  • चीनी
  • ड्राई फ्रूट्स
  • घी

पेड़ा पराठा बनाने की रेसिपी

  • पेड़ा पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले पेड़ा लेकर उसे चुर-चुर कर देना है। इसके बाद आटा लें और उसमें चुर-चुर किया हुआ पेड़ा डाल दें। हल्का पानी और घी डालकर आटे को गूंथ और तैयार कर लें।
  • अगर आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो आटे में चीनी भी मिला दें। वहीं पराठे को खस्ता बनाने के लिए आटे में पीसा हुआ ड्राई फ्रूट डालें। अब आटे से पराठा बनाएं और घी लगाकर पकने का इंतजार करें। आपका पेड़ा पराठा तैयार है। इसे सर्व करें और आनंद उठाएं। (मखाना पराठा यूं करें तैयार)

इसे भी पढ़ेंः दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए बेहतरीन विकल्प है मखाना पराठा, यूं करें तैयार

पेड़ा पराठा बनाने की दूसरी रेसिपी जानें

peda paratha easy recipes and tips

पेड़ा पराठा बनाने का एक और तरीका है। आपको सबसे पहले आटा गूंथ लेना है। अब पेड़ा लें और उसे हाथ की मदद से मुलायम कर लें। अब आटे की रोटी बेलें और उसमें पीसा हुआ पेड़ा, पीसा हुआ ड्राई फ्रूट और चीनी डालकर बंद कर दें। अब पराठा बेलें और घी की मदद से पका लें। अब आपका पराठा तैयार है।

पेड़ा पराठा बनाने के टिप्स

  • अगर आपका कुकिंग में ज्यादा हाथ साफ नहीं है तो आप पहले ही आटे में पेड़ा पीसकर मिला लें। इससे पराठा फटता नहीं है।
  • अगर आपको ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो आप पराठा बनाते वक्त अलग से चीनी मिला सकते हैं।
  • पराठे में चीनी मिलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि पेड़ा ज्यादा मीठा ना हो। इससे पराठा जरूरत से ज्यादा मीठा हो जाता है।
  • पराठे को खस्ता बनाने के लिए आटे में 2 चम्मच सूजी मिला दें।

इसे भी पढ़ेंः नाश्ते में कुछ अलग खाने का है मन, तो बनाएं पुदीना से लेकर मसाला पराठा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik, Unsplash

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।