दिवाली में काजू से नहीं मूंगफली से बनाएं टेस्टी कतली, जानें रेसिपी

दीपावली के त्योहार में लगभग ज्यादातर घरों में काजू कतली खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग अपने घर में बाजार से काजू कतली खरीदकर लाते हैं। जब मार्केट में काजू का ही दम इतना महंगा है, तो स्वाभाविक सी बात है कि काजू कतली का दाम तो महंगा होगा ही। काजू कतली एक ऐसी मिठाई है जो कि काजू पाउडर और चीनी के मदद से बनती है। ऐसे में आप यदि काजू कतली के महंगाई से बचना चाहते हैं, तो घर पर आप मूंगफली से भी स्वादिष्ट कतली बना सकते हैं। मूंगफली की कतली खाने में बेहद स्वादिष्ट और स्वाद में थोड़ा काजू कतली की तरह ही होती है। इसलिए इसे आप काजूकतली के स्थान पर काफी कम खर्च में बना सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए दिवाली के इस खास अवसर पर इस टेस्टी मिठाई की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
पीनट कतली रेसिपी Recipe Card
मूंगफली से बनाएं स्वादिष्ट कतली
Ingredients
- 2 कप मूंगफली के दाने
- 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
- एक कप चीनी
- आधा कप पानी
- एक से दो चम्मच घी
Step
- Step 1:
मूंगफली को पैन में हल्का भूरा होने तक भून लें और छिलका उतारकर महीन पीस लें।
- Step 2:
अब मूंगफली में दूध पाउडर मिलाएं और एक तरफ रख दें।
- Step 3:
मिठास के लिए एक तार वाली चाशनी बना लें और उसमें मूंगफली और दूध पाउडर के मिश्रण को मिक्स कर लें।
- Step 4:
इसे तब तक पकाएं, जब तक यह डो न बन जाएं। डो बनने के बाद एक ट्रे में घी लगाएं और उसमें मूंगफली के मिश्रण को रखकर बेल लें।
- Step 5:
अच्छे से बेलने के बाद इसे कतली के आकार में काट लें और बाद में खाने के लिए सर्व करें।
मूंगफली कतली बनाने की विधि /Peanut katli Recipe
- मूंगफली से कतली बनाने के आप सबसे पहले मूंगफली को भून लें। इसके लिए एक पैन गर्म करने के लिए रखें। पैन में मूंगफली को हल्का भूरा होने तक या कच्चापन हटने तक भून लें। भूनने के बाद एक प्लेट में निकालकर सभी के छिलके रगड़कर हटा लें।
- मूंगफली के छिलके हटाने के बाद सभी को मिक्सी के जार में डालकर महीन पीस लें। पीसने के बाद पाउडर को छलनी से छान लें और एक बड़े बाउल में रखें।
- अब मूंगफली के पाउडर में दूध पाउडर मिला लें, इसे अच्छे से मिक्स करके एक तरफ रख दें।
- मिठास के लिए चाशनी तैयार करें। एक पैन में एक कप चीनी और आधा कप पानी डालें। इसे तब तक पकाएं, जब तक यह एक तार की स्थिरता में न जाए।
- जब चाशनी में एक तार बनने लगे तो उसमें मूंगफली और दूध पाउडर के मिक्स में मिलाएं, इसे पैन में रखकर तब तक पकाएं जब तक यह डो के फॉर्म में न हो जाए। मिश्रण को लगातार चलाते रहें और डो बनने के बाद आंच से उतार लें।
- मिश्रण को अच्छे से गूंथ लें और एक ट्रे में घी लगाकर इस मिश्रण को बेल लें।
- बेलने के बाद चाकू की मदद से कतली के आकार में काट लें और ठंडा होने के बाद खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें : दिवाली में मैदा और बेसन से नहीं बल्कि बचे हुए चावल से बनाएं कुरकुरी मठरी, जानें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।