ब्रेकफास्ट में झटपट तैयार करें पाव भाजी डोसा, नोट करें रेसिपी

पाव भाजी मुंबई के सबसे पॉपुलर स्नैक्स में से एक है। पाव भाजी आपको न सिर्फ मुंबई बल्कि हर राज्यों के रेस्त्रां में आसानी से मिल जाएगी। हालांकि, पाव भाजी का असली मजा गली-कूचे पर लगी दुकान पर खड़े होकर खाने में है और शायद आपने ऐसे पाव भाजी खाई भी होगी।
मगर क्या आपने पाव भाजी डोसा ट्राई किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें क्योंकि पाव भाजी डोसा न सिर्फ नया कॉम्बिनेशन है बल्कि स्वादिष्ट भी है। इसे घर पर भी बनाना बहुत ही आसान है, जिसकी रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
पाव भाजी डोसा Recipe Card
ब्रेकफास्ट में इन आसान स्टेप्स से पाव भाजी डोसा तैयार करें।
Ingredients
- 1/2 कप- सूजी
- 1/2 कप- चावल
- 2- हरी मिर्च
- 1/4 चम्मच- बेकिंग सोडा
- स्वादानुसार- नमक
- 2 चम्मच- तेल
- पाव भाजी के लिए
- 1 कप- आलू (उबले हुए)
- 1/2 कप-शिमला मिर्च (कटा हुआ)
- 1- प्याज (कटी हुई)
- 1- टमाटर (कटा हुआ)
- 1 चम्मच- अदरक लहसुन का पेस्ट
- 2 चम्मच- पाव भाजी मसाला
- स्वादानुसार- नमक
- 3 चम्मच- तेल
Step
- Step 1:
एक बाउल में सूजी और चावल का आटा, बेकिंग सोडा डालकर पतला घोल तैयार कर लें।
- Step 2:
भाजी के लिए प्याज, टमाटर, आलू और सब्जियों को छीलकर उबालने के लिए रख दें।
- Step 3:
अब एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और पहले प्याज, टमाटर डालकर हल्का ब्राउन कर लें।
- Step 4:
अब एक कढ़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करें और डोसा बैटर एक बड़े चम्मच की मदद से फैला लें।
- Step 5:
अब तैयार भाजी बैटर के बीच में डाल दें और हल्का ब्राउन होने के बाद डोसे की रोटी को फोल्ड कर दें।
- Step 6:
बस आपका पाव भाजी डोसा तैयार है, जिसे आप नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
बनाने का तरीका
- सूजी का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को एक बाउल में छान लें ताकि बैटर अच्छा बने। (परफेक्ट डोसा बैटर बनाने के हैक्स)
- अब इसमें चावल का आटा भी मिक्स कर लें। साथ ही साथ बेकिंग सोडा और नमक डालकर पतला घोल तैयार कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- झटपट बनाएं यह स्वादिष्ट और क्रिस्पी मिनी सोया डोसा
- वहीं, अब पाव भाजी की तमाम सामग्री तैयार कर लें। इसके लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर को काटकर रख लें और अगर आप चाहें तो सब्जियों को उबालने के लिए भी रख सकती हैं।
- इसके लिए तमाम सब्जियों को कुकर में 2 कप पानी डालकर उबाल लें और ठंडा करने के लिए रख दें। अब एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और पहले प्याज, टमाटर डालकर हल्का ब्राउन कर लें।
- जब प्याज-टमाटर ब्राउन हो जाए तो सारी सब्जियां डाल दें और पाव भाजी मसाला, नमक हरी मिर्च डालकर भाजी तैयार कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर बनाएं बाजार जैसा पाव भाजी मसाला, उंगली चाटते रह जाएंगे लोग
- सब्जी जब तेल छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें और एक बाउल में निकाल लें। अब एक कढ़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करें और डोसा बैटर एक बड़े चम्मच की मदद से फैला लें।
- अब तैयार भाजी बैटर के बीच में डाल दें और हल्का ब्राउन होने के बाद डोसे की रोटी को फोल्ड कर दें। (क्रिस्पी डोसा बनाने के हैक्स)
- हमें दोनों तरफ से डोसा अच्छी तरह से पकाना है। आप पाव के टुकड़े करके भी डोसा के ऊपर भी डाल सकते हैं।
- बस आपका पाव भाजी डोसा तैयार है, जिसे आप नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।