इस बार बनाएं बूंदी की कढ़ी, नहीं पड़ेगी पकोड़े बनाने की जरूरत 

अगर आपको पकोड़े बनाना झंझट का काम लगता है, तो बूंदी का इस्तेमाल करें। बूंदी से न सिर्फ कढ़ी का स्वाद बढ़ जाएगा और आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-13, 12:05 IST
how to make boondi kadhi at home

कढ़ी का नाम सुनते ही मुंह में भी पानी आ जाता है। ऐसा हो भी क्यों न, कढ़ी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। जी हां, दही या छाछ और हल्‍के मसालों को मिलाकर कढ़ी को बनाया जाता है। मगर कढ़ी बनाने के लिए सोचना पड़ता है, क्योंकि पकोड़ा बनाने में काफी टाइम लगता है। ऐसे में आपको बूंदी कढ़ी की यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। 

बता दें बूंदी कढ़ी को बनाना बहुत ही आसान है, जिसमें रेडीमेट कढ़ी का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके पास पकोड़े बनाने का वक्त नहीं है, तो इस रेसिपी को जरूर फॉलो करें। 

बूंदी की कढ़ी Recipe Card

इन टिप्स से तैयार करें बूंदी की कढ़ी।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • बेसन- आधा  कप
  • दही- 1 कप
  • पानी- 1 कप
  • हींग- चुटकी भर
  • तेल- आधा कप
  • मेथीदाना- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • बूंदी- 1 पैकेट
  • घी- आधा कप
  • सूखी लाल मिर्च- 3
  • हरा धनिया- 1 छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    बूंदी की कढ़ी बनाने के लिए दही को एक पतीली में निकालकर फेंट लें।

  2. Step 2:

    एक पैन में तेल डालकर गर्म करें, जिसमें हींग, मेथी और हल्दी पाउडर डालें।

  3. Step 3:

    अब एक पतीली में छाछ डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  4. Step 4:

    फिर तड़का डालें और हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए दही भी डाल दें।

  5. Step 5:

    फिर एक पैन में घी गर्म करें। ऊपरे से हींग और लाल सूखी मिर्च डालें।

  6. Step 6:

    जब तड़का लग जाए तो ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें। 

बनाने का तरीका

How to make kadhi sour after cooking

  • बूंदी की कढ़ी बनाने के लिए दही को एक पतीली में निकालकर फेंट लें। फिर पानी डालकर मिश्रण को पतला करें।  
  • एक पैन में तेल डालकर गर्म करें, जिसमें हींग, मेथी और हल्दी पाउडर डालें। हल्दी पााउडर डालने के बाद लगातार चलाते हुए चटकने दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  घर पर रखे बूंदी से बनाएं ये चार तरह की स्वादिष्ट रेसिपी

  • अब एक पतीली में छाछ डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर तड़का डालें और हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए दही भी डाल दें। 
  • जब उबाल आने लगे, तो बचा हुआ सामान भी डाल दें। कढ़ी से खुशबू आने लगे, तो बूंदी डालें और हल्की आंच पर गाढ़ा होने के लिए रख दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  Easy Cooking Tips: मेथी मटर मलाई बनाने की ये 7 टिप्स आएंगे आपके काम

  • फिर एक पैन में घी गर्म करें। ऊपरे से हींग और लाल सूखी मिर्च डालें। जब तड़का लग जाए तो ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें। 

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।