उत्तराखंड भारत का एक ऐसा क्षेत्र जो अपनी संस्कृति और विविधता के कारण लोकप्रिय है। यहां की परंपराएं आज दुनियाभर में जानी जाती हैं। यहां का रहन-सहन, संगीत और नृत्य के साथ खान-पान भी काफी पसंद किया जाता है। आज तो हर टॉप टियर शहरों में इसका बोल बाला है। दिल्ली जैसे शहर में कई ऐसे मेले लगते हैं, जहां उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाया जाता है। यहां के खानपान का जिक्र होता है। उत्तराखंड में मिलने वाली दालों और मसालों को शहरी लोग बहुत पसंद करते हैं। जखिया, भांग, गहत, तोर, झंगोरा आदि कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
सर्दियों में पहाड़ी दालों के सेवन का अलग ही मजा है। यह न सिर्फ पौष्टिक होती हैं, बल्कि आपके शरीर को गर्माहट पहुंचाती हैं। मेरे घर में सर्दियों में पराठे खूब खाए जाते हैं, लेकिन वे आलू और गोभी के ही नहीं होते, बल्कि पहाड़ी दालों से बने होते हैं। पहाड़ी दाल भारी होती है और एक-एक पराठा भी आपके पेट को अच्छी तरह से भरता है। आज इस आर्टिकल में आपको तीन लोकप्रिय दालों के बारे में बताऊंगी। साथ ही उनके पराठे कैसे बनाने हैं, वो रेसिपी भी आपके साथ शेयर करूंगी।
गहत की दाल अपनी तासीर के कारण लोकप्रिय है। इसे कुल्थी या कुलथ भी कहते हैं। इतना ही नहीं, इस दाल को एक बीमारी के इलाज के लिए भी जाना जाता है। गहत की दाल का पानी पीने से किडनी की पत्थरी निकल जाती है। पहाड़ों में सर्दी के मौसम में इसे चावल के साथ खाया जाता है और इसके पराठे बनाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: पेड़ा पराठा खाकर हर कोई हो जाएगा खुश, इन टिप्स की मदद से झटपट बनाएं
पहाड़ी तोर की दाल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और यह पेट को लंबे समय तक फिल रखती है। इसे भी चावल के साथ खाया जाता है। पराठे बनाने के लिए इसे थोड़ी गहत की दाल के साथ मिक्स किया जाता है। यह शहरों में मिलने वाली तोर से काफी अलग होती है।
इसे भी पढ़ें: शादी के बाद 'पहली रसोई' में बनाएं 3 तरीके के पराठे
इसे मिक्स दाल भी कहते हैं और उसमें तरह-तरह की मोटी दाल शामिल होती हैं। इसमें काली सोयाबीन, तोर, गहत, चने और सोया आदि जैसे दालें होती हैं। इसके पराठे बनाना भी बहुत आसान है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
मुझे तो ये तीनों दाल बहुत पसंद हैं और इनके पराठे मैं बहुत चाव से खाती हूं। आप भी इन्हें वीकेंड में बनाएं और इसका मजा लें। उम्मीद है आपको ये रेसिपीज पसंद आई, तो इसे लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik and cookwithrenu
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।