मानसून में चटपटा खाने का करे मन, तो एक बार ओकरा राइस की इस रेसिपी को जरूर करें ट्राई

बारिश के दिनों में अक्सर लोग गरमा गरम और चटपटी खाने की डिमांड करते हैं। लोग ठंडा और बासी चीजों को खाने से बचते हैं। बता दें कि आप बरसात के दिनों में चावल और भिंडी से बहुत स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकते हैं। आप इस रेसिपी को बासी चावल के साथ-साथ ताजा चावल से भी बना सकते हैं। यह रेसिपी बनाने में बेहद आसान और खाने में बेहद स्वादिष्ट है, जिसे आप बहुत कम समय में बनाकर घरवालों को परोस सकते हैं। चलिए इस रेसिपी के बारे में जानते हैं।
ओकरा राइस रेसिपी Recipe Card
ओकरा राइस रेसिपी
Ingredients
- 1 कप बासमती चावल
- 200 ग्राम भिंडी
- 1 बड़ा प्याज
- 2 टमाटर (कटा हुआ)
- 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 2-3 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
- 2 कप पानी
Step
- Step 1:
चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगोएं और पैन में तेल गरम कर जीरा डालें।
- Step 2:
अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट भूनें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- Step 3:
अब हरी मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं, साथ ही हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
- Step 4:
अब भिंडी डालकर नरम होने तक पकाएं फिर चावल डालकर मसाले के साथ मिलाएं।
- Step 5:
2 कप पानी डालकर चावल पकाएं और चावल पक जाए तो गरम मसाला डालकर मिलाएं।
ओकरा राइस बनाने की विधि

- सबसे पहले बासमती चावल को अच्छे से धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- एक पैन या कड़ाही में 2-3 चम्मच तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें।
- जब जीरा चटकने लगे, तब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।
- अब बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उसे भी सुनहरा होने तक भूनें।
- प्याज के साथ इसमें कटी हुई हरी मिर्च और टमाटर डालें। टमाटर को नरम होने तक पकाएं।
- अब इसमें मसाले जैसे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। सभी मसाले को अच्छे से मिलाएं और पकाएं।
- अब कटी हुई भिंडी डालें और उसे तब तक पकाएं जब तक भिंडी नरम और अच्छी तरह पक न जाए।
- भिंडी पक जाए तो भीगे हुए चावल डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
- अब 2 कप पानी डालें और चावल को ढक कर मध्यम आंच पर पकाएं जब तक चावल पूरी तरह से पक न जाए और पानी सूख न जाए।
- जब चावल पक जाए, तो उसमें गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- ओकरा राइस तैयार है। इसे हरे धनिये से गार्निश कर गरम गरम परोसें।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Special: बारिश के मौसम में चाय-कॉफी छोड़िए, ट्राई कीजिए ये ड्रिंक्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: cookclickndevour.com, vegrecipesofindia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।