Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

अमृतसरी स्टाइल में तैयार करें सोयाबीन की सब्जी, जानें आसान रेसिपी 

आज 'रेसिपी ऑफ द डे' में हम आपके लिए सोयाबीन को पंजाबी स्टाइल में बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं, जिसे आप डिनर में नान के साथ सर्व कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-03-10, 11:39 IST
nutri sabzi in amritsari style in hindi

सोयाबीन बेहद हेल्दी इंग्रेडिएंट्स मानी जाती है। इसलिए हम सोयाबीन को डिफरेंट तरीके से अपने आहार में शामिल करते हैं। कई लोग तो इसका कीमा बिल्कुल नॉन वेज स्टाइल में बनाते हैं और अपनी चिकन खाने की तलब को पूरा करते हैं। कई आहार विज्ञानी तो इसे नॉनवेज से भी ज्यादा बेहतर मानते हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सोयाबीन को कई लोग उबालकर भी खाना पसंद करते हैं।

मगर आप चाहें तो सोयाबीन से कई तरह से स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं। आप डिनर दाल, और सब्जी के अलावा आप सोयाबीन की सब्जी भी बना सकते हैं। जी हां, आज 'रेसिपी ऑफ द डे' में हम आपके लिए सोयाबीन को पंजाबी स्टाइल में बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं, जिसे आप नान के साथ सर्व कर सकते हैं।

सोयाबीन की सब्जी Recipe Card

अगर आप सोयाबीन को मजेदार बनाना चाहते हैं तो इस रेसिपी फॉलो कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • आधा किलो- सोयाबीन
  • 2- प्याज (कटी हुई)
  • 2- टमाटर (कटे हुए)
  • 1 इंच- अदरक का टुकड़ा
  • 7- हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 10- लहसुन की कलियां
  • 2 बड़े चम्मच- तेल
  • 1 चुटकी-हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच-जीरा
  • 1 चम्मच-नमक
  • आधा चम्मच- हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच- धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच-गरम मसाला
  • 1 चम्मच-  चिकन मसाला

Step

  1. Step 1:

    सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप सोयाबीन को भिगोकर रख दें और सभी सामग्री को तैयार करके रख दें। 

  2. Step 2:

    दूसरी तरफ एक कुकर में हल्की आंच पर तेल गर्म होने के लिए रख दें। 

  3. Step 3:

    जब तेल गर्म हो जाए तो प्याज, टमाटर और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से पका लें।  

  4. Step 4:

    इतने सोयाबीन का पानी निकालकर अच्छी तरह से निचोड़ लें।    

  5. Step 5:

    जब सोयाबीन सूख जाए तो कुकर में सोयाबीन न्यूट्री डाल दें और डेढ़ गिलास पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें।

  6. Step 6:

    चार से पांच सीटी आने तक पका लें बस आपकी सोयाबीन न्यूट्री की सब्जी तैयार है।

बनाने का तरीका

How to make soyabean sabzi in hindi

  • सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप सोयाबीन को भिगोकर रख दें और सभी सामग्री को तैयार करके रख दें। (सोयाबीन के पकौड़े की रेसिपी)
  • ध्यान प्याज, टमाटर को बारीक काटना है वर्ना सब्जी में स्वाद नहीं आएगा। दूसरी तरफ एक कुकर में हल्की आंच पर तेल गर्म होने के लिए रख दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- बच्चों को सोयाबीन नहीं है पसंद तो इन 2 तरीकों से करें खाने में शामिल

  • जब तेल गर्म हो जाए तो प्याज, टमाटर को डालकर हल्की आंच पर पका लें। फिर इसमें हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चिकन मसाला डाल दें।
  • सभी मसाले को लगभग 10 मिनट के लिए पका लें ताकि मसाले का कच्चापन निकल जाए। इतने सोयाबीन का पानी निकालकर अच्छी तरह से निचोड़ लें।
  • जब सोयाबीन सूख जाए तो कुकर में सोयाबीन न्यूट्री डाल दें और डेढ़ गिलास पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें।
  • चार से पांच सीटी आने तक पका लें बस आपकी सोयाबीन न्यूट्री की सब्जी तैयार है। (सोयाबीन पॉपकॉर्न की रेसिपी)

इसे ज़रूर पढ़ें- सोयाबीन से बनाएं बच्चों के लिए ये 3 टेस्टी रेसिपीज, खूब करेंगे पसंद

  • अमृतसरी स्टाइल तड़का लगाने के लिए ऊपर से बटर डाल दें और गरमागरम नान के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।