नवरात्रों में घर पर बनाए कुट्टू के आटे के समोसे

नवरात्र के व्रत में कुट्टू के आटे के समोसे बेहद टेस्टी लगते हैं और एनर्जी से भी भरपूर होते हैं। जानें इन टेस्टी समोसों को बनाने की विधि।
Updated:- 2019-09-19, 18:58 IST
tasty kuttu samosa main

नवरात्र के समय में किए जानें वाले व्रत में किस तरह के पकवान खाए जाएं इसे लेकर महिलाओं के मन में सवाल उठने लगते हैं। महिलाएं व्रत के लिए ऐसे फूड आइटम बनाना चाहती हैं तो स्वाद में भी अच्छे हों और एनर्जी लेवल भी हाई बनाकर रखें। क्या आप जानती हैं कि कुट्टू के आटे के समोसे भी बनाए जाते हैं जिन्हें आप नवरात्रों के फास्ट में शौक के साथ खा सकती हैं और अपनी फैमली को भी खिला सकती हैं। 

Kuttu Ke Atte Ke Samose inside

हो सकता है कि आपने आज तक नवरात्रों के फास्ट में कुट्टू की पूरी खाई होगी लेकिन कुट्टू के समोसे के क्या कहने! चलिए जानते हैं कैसे बनाए जाते हैं कुट्टू के आटे से समोसे। 

इसे जरूर पढ़ें: जानिए, नवरात्रि में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से करना चाहिए परहेज

कुट्टू के आटे से समोसे बनाने की सामग्री 

  • आटा गूंथने के लिए
  • कुट्टू का आटा 
  • अरारोट 
  • 60 ग्राम घी
  • 2 कप पानी 
  • एक छोटा चम्मच सेंधा नमक 
  • कुट्टू के आटे से समोसे में भरने वाली सामग्री
  • 125 ग्राम चिरौंजी 
  • एक चम्मच जीरा 
  • थोड़ी सी हरि मिर्च 
  • दो चम्मच धनिया पाउडर 
  • 350 ग्राम घी 
  • सेंधा नमक स्वादानुसार 

इसे जरूर पढ़ें: राजस्थानी लापसी घर में बनाने की ये रेसिपी आप नहीं जानती होंगी

Kuttu Ke Atte Ke Samose inside

समोसे में भरने वाली सामग्री की रेसिपी 

  • कुट्टू के समोसे में भरने वाली सामग्री बनाने के लिए सबसे पहले पानी में भिगी हुई चिरौंजी को छिल लें और उसके बाद इसे अच्छे से मिक्सी में पीस लें। इसके बाद गर्म घी में जीरा डालकर तड़का लगाएं। जब जीरा भूनकर सुनहरे रंग का होने लगे तो उसमें चिरौंजी और अन्य भरी जाने वाली सामर्गियों को डाल दें। 
  • अब सभी चीजों को मीडियम गैस पर भून लें और फिर प्लेट में निकाल कर रख लें। 

 

ऐसे गूंथे कुट्टू के समोसे के लिए आटा 

  • अब एक बर्तन में पानी डालकर उसमें थोड़ा सा घी और एक छोटा चम्मच नमक डालकर उबाल लें। जब पानी उबलने लगें इसमें आटा और अरारोट डालकर जल्दी-जल्दी एक बड़े चम्मच की सहायता से चलाते जाएं और इसे हल्की आंच पर पकाएं। 
  • जब यह घोल जमने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे किसी बर्तन में ठंडा करने के लिए रख दें। ठंडे आटे से अब छोटी-छोटी लोई बना लें और इस लोई को थोड़ा गोल आकार में बेले। 

 

अब बेली हुई लोई के चारों किनारों को गीला करें और बीच में से आधा काट लें। अब इसमें भरने वाली सामग्री को भर पूरी तरह से बंद कर दें। अब गैस में पैन या कढ़ाही में घी डालकर गर्म होनें के लिए रखें। जब घी गर्म हो जाए तब उसमें बनें हुए समोसों को डालकर तलें। मीडियम गैस पर समोसो के सुनहरे होने तक तलते रहें इसके बाद उन समोसो को निकाल लें और गर्म-गर्म समोसो को हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें। 

Tips

  • जब आप कुट्टू के समोसे के लिए आटा गूंथ रही हो तो आप चाहे तो अरारोट का यूज़ नहीं भी कर सकती हैं। कुछ लोग नवरात्रों के व्रत में अरारोट खाना पसंद नहीं करते हैं। 
  • नवरात्री स्पेशल कुट्टू के आटे के समोसे बनाने के लिए हमने हरि मिर्च का इस्तेमाल किया है क्योंकि कुछ लोग नवरात्रों में लाल मिर्च नहीं खाते हैं। आप चाहें तो हरि मिर्च के बदले लाल मिर्च का भी यूज़ कर सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।