नौतपा की भीषण गर्मी में ऑफिस जाने वाली महिलाएं नाश्ते में शामिल करें ये हेल्दी फूड, बनाना है बेहद आसान

25 मई से शुरू हो रहे नौतपा को लेकर हर किसी को अलर्ट रहना जरूरी है। भीषण गर्मी में अगर आप खाने-पीने का ध्यान नहीं रखेंगी, तो बीमार पड़ सकती हैं। तापमान तेजी से बढ़ता है, तो शरीर में पानी की कमी और कमजोरी महसूस होने लगती है। घर से निकलने से पहले अगर आप हेल्दी चीजें न खाएंगी, तो डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नौतपा के दौरान महिलाएं नाश्ते में क्या हैल्दी चीजें बना सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दही-पोहे का नाश्ता
दही शरीर में ठंडक बनाता है और पोहा लाइट भोजन है। दही और पोहा गर्मी में शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। कई महिलाएं ऑफिस जाने से पहने नाश्ता नहीं करती हैं, लेकिन नौतपा के दौरान आप ऐसा बिल्कुल भी न करें। आप पोहे में मूंगफली, करी पत्ता और हल्की सब्जियां डालें। इसके साथ आप दही का सेवन करें।

फ्रूट बाउल और ओट्स
सुबह चाय-पराठा खाने की बजाय नाश्ते में फ्रूट बाउल और ओट्स ले सकती हैं। जल्दी ऑफिस निकलने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और गर्मी में आपको किचन में भी खड़ा नहीं रहना होगा। आप ओट्स में ठंडा दूध या दही मिलाएं। इसके बाद इसमें ऊपर से तरबूज, केला और सेब जैसे अपने पसंद फल डाल सकती हैं। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

तरबूज और पनीर सैंडविच
लाइट खाने के साथ हेल्दी चाहिए, तो आप पनीर सैंडविच और तरबूज खा सकती हैं। मल्टीग्रेन ब्रेड में पनीर और खीरा डालकर सैंडविच बनाना आसान है। इसे बनाने के लिए आपको घंटों किचन में खड़े नहीं रहना होगा। इसके साथ हबी तरबूज शरीर में पानी की कमी दूर करता है। यह कॉम्बिनेशन गर्मी में काफी फ्रेश महसूस कराता है।
इसे भी पढ़ें- अकेले फ्लैट में रहती हैं और खाना बनाने का नहीं है मन? डिनर में ट्राई करें ये 30 मिनट वाली 'नो-कुकिंग' डिनर रेसिपीज

इसके अलावा आप नाश्ते में इडली और नारियल चटनी, मूंग दाल चीला और संतरे का जूस, नारियल पानी और उपमा और ठंडी स्मूदी के साथ ड्राई फ्रूट्स ले सकती हैं। सुबह का नाश्ता अगर आप हेल्दी खाकर निकलेंगी, तो रास्ते में तेज गर्मी की वजह से शरीर को हिम्मत मिलेगी। गर्मी के मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- मेहमानों के स्वागत के लिए बेस्ट है यह 5-मिनट पुदीना लस्सी, ऐसे बनाएं 'Mint Ice Cube' जो चलेगी पूरे महीने
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।