मेहमानों के स्वागत के लिए बेस्ट है यह 5-मिनट पुदीना लस्सी, ऐसे बनाएं 'Mint Ice Cube' जो चलेगी पूरे महीने

मार्केट के केमिकल वाले प्रिजर्वेटिव ड्रिंक्स और सोडे के बजाय आप समर मेनू में मात्र 5 मिनट में तैयार होने वाली रिफ्रेशिंग 'पुदीना लस्सी' की रेसिपी को जोड़ सकते हैं। जी हां, पुदीना अपने कूलिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता है जो न केवल पेट को शांत रखता है बल्कि भारी भोजन के बाद पाचन के लिए भी अच्छा है। इसके साथ ही हम आपको पुदीने को पूरे महीने फ्रेश रखने का एक जादुई किचन हैक भी बताएंगे। जिससे आपका काम बेहद आसान हो जाएगा। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुदीना आईस क्यूब से पुदीना लस्सी कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पुदीना आइस क्यूब कैसे बनाएं?
- सबसे पहले पत्तियों को साफ पानी से 2 से 3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि उन पर लगी मिट्टी पूरी तरह साफ हो जाए।
- धुली हुई पत्तियों को मिक्सी के जार में डालें। इसमें बहुत थोड़ा सा ठंडा पानी और आधा नींबू का रस मिलाएं।
- अब नींबू का रस डालें। इसे पीसकर एक गाढ़ा और महीन स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
- इस गाढ़े पेस्ट को अपनी साफ आइस क्यूब ट्रे के खानों में बराबर-बराबर भर दें।
- ट्रे को डीप-फ्रीजर में कम से कम 4 से 6 घंटे या पूरी रात के लिए सेट होने के लिए रख दें।
इसे भी पढ़ें -गर्मियों में मेहमानों को कोल्ड ड्रिंक की जगह परोसें 'पान शॉट्स', आज ही नोट करें रेसिपी
पुदीना आइस क्यूब को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें?
जब पुदीने के क्यूब्स पूरी तरह कड़क होकर जम जाएं, तो ट्रे को हल्का सा ट्विस्ट करके सभी क्यूब्स को बाहर निकाल लें।
इन जमे हुए मिंट क्यूब्स को तुरंत एक जिप-लॉक बैग भर दें।
बैग की हवा को बाहर निकालकर जिप को बंद करें और इसे वापस फ्रीजर में रख दें। अब जब भी आपको जरूरत हो, बस एक या दो क्यूब्स निकालें और इस्तेमाल करें। यह पूरे एक महीने तक अपनी फ्रेश खुशबू और स्वाद के साथ सुरक्षित रहेंगे।

पुदीना आइस क्यूब से मात्र 2 मिनट में लस्सी कैसे बनाएं?
- 1 कप गाढ़ा ठंडा दही, स्वादानुसार चीनी या मिश्री, एक चुटकी काला नमक, थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर और 1 या 2 तैयार पुदीना आइस क्यूब्स।
- एक ब्लेंडर जार में ठंडा दही, चीनी, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें।
- अब फ्रीजर से निकालकर सीधे 1 या 2 पुदीना आइस क्यूब्स इस दही में डाल दें।
- अब दही को अच्छे से चलाएं।
- इसे गिलास में निकालें और ऊपर से चुटकी भर जीरा पाउडर छिड़ककर मेहमानों को तुरंत सर्व करें।
इसे भी पढ़ें -एक बार बनाकर रख लें यह चीज और जब मन चाहे तब पिएं ठंडी कॉफी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।