अकेले फ्लैट में रहती हैं और खाना बनाने का नहीं है मन? डिनर में ट्राई करें ये 30 मिनट वाली 'नो-कुकिंग' डिनर रेसिपीज

फ्लैट में रहने वाली महिलाएं अक्सर खाना बनाने में आलस करती हैं। आजकल गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि ऑफिस से आने के बाद किचन में जाने का बिलकुल भी मन नहीं करता। अगर आप रोज-रोज बाहर का खाएंगी, तो गर्मी की वजह से आपकी तबियत भी खराब हो सकती है, इसलिए आपके लिए हम कुछ आसान डिनर रेसिपीज लेकर आए हैं। ये रेसिपी खाने में स्वाद भी होगी और आपकी सेहत को भी अच्छा रखेगी। आज के इस आर्टिटकल में हम आपको गर्मी में खाने के लिए बेस्ट डिनर रेसिपीज बताएंगे।
वेजिटेबल्स ओट्स और दही
ऑफिस से थककर घंटों तक किचन में खड़े होने का मन नहीं हो रहा है, तो रोटी सब्जी की जगह ओट्स भी बना सकती हैं। इसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती और रात के खाने के लिए यह बेस्ट है। ऐसा इसलिए, क्योंकि रात में खाना लाइट ही खाना चाहिए। इसे बनाने के लिए आप कुकर में ओट्स, थोड़ी दाल और सब्जियां डालकर उबाल लें। इसमें अपने हिसाब से मसाले मिक्स करें और सिटी दे दें, फिर दही के साथ खा लें।

दही चावल
रात में क्या खाएं, समझ नहीं आ रहा है, तो आप दही चावल भी खा सकती हैं। आपको ऑफिस से आकर केवल चावल कुकर में पकाने और ठंडा होने के बाद इसे दही से खा लें। बचे हुए चावल में दही, नमक और हल्का तड़का मिलाकर भी बना सकती हैं। इसमें ऊपर से अनार या खीरा डाल लें और खाएं।
इसे भी पढ़ें- Mango Storage Hacks: जल्दी खराब हो जाते हैं आम? जानें बिना फ्रिज के इन्हें लंबे समय तक स्टोर करने के देसी जुगाड़

मूंग दाल चीला
इसे आप स्टोर करके भी रख सकती हैं। आप सुबह ऑफिस जाते समय चीले का बैटर तैयार कर लें और इसे फ्रिज में रख लें। इसके बाद शाम को आएं और इसे बना लें। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और आटा गूथने जैसी झंझट भी नहीं होती। आप इंस्टेंट बैटर भी बना सकती हैं, इसके लिए आपको सूजी की जरूरत होगी। इसमें आप प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च मिलाकर चीला बना सकती हैं।

पनीर सलाद
किचन में अगर बिलकुल भी खड़े होने का मन नहीं है, तो आप पनीर सलाद भी बना सकती हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद का खीरा, गाजर और पत्ता गोभी कोभी सब्जी ले सकती हैं। इसके बाद आप पनीर के टुकड़ें डालें और ऊपर से काली मिर्च और नींबू निचोड़ लें। इसे बिना गैस जलाए बनाना है, इसलिए आप कमरे बैठकर भी सब्जियां काटने का काम कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Sandwich Maker Hacks: ब्रेड को कुरकुरा बनाने में ही, इन 5 चीजों में भी कमाल दिखाता है सैंडविच मेकर

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।