Masterchef Recipes: शेफ कुणाल कपूर की मोइतो रेसिपीज गर्मियों में आपको रखेंगी कूल-कूल

गर्मियों में हमारे लिए अपनी प्यास बुझाना मुश्किल हो जाता है। आप कितना भी पानी पी लें फिर कुछ न कुछ स्वादिष्ट और ठंडा पीने का मन करता है। गर्मियों में नींबू पानी पीने की सलाह खूब दी जाती है। यह आपको हाइड्रेशन प्रदान करता है और नींबू के पौष्टिक तत्व शरीर को प्राप्त होते हैं।
अब वहीं आपने रेस्तरां में मोइतो ड्रिंक सर्व होते बहुत देखी होगी। मोइतो एक क्युबन ड्रिंक है जो कॉकटेल है। इसे 5 इंग्रीडिएंट्स से बनाया जाता है, लेकिन क्यूबा से बाहर लोग इसे मॉकटेल के रूप में ज्यादा बनाने लगे हैं। आम तौर पर आपने रेस्तरां में मिंट मोइतो सर्व होते ज्यादा देखी होगी। हालांकि अज लोग अलग-अलग फ्लेवर में इसे तैयार करते हैं।
जाने-माने शेफ कुणाल कपूर भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्वादिष्ट ड्रिंक्स की रेसिपी शेयर करते रहते हैं। उन्होंने कई फ्लेवर्स के ड्रिंक्स और मोइतो की रेसिपी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। आज हम उन्हीं की रेसिपीज को इकट्ठा करके 3 तरह की मोइतो ड्रिंक्स बनाना सीखेंगे।
रोज मोइतो
मिंट मोइतो पीकर ऊब गए हैं तो आप घर पर रोज मोइतो बना सकते हैं। इसका सिरप आराम से बाजार में उपलब्ध होता है। यह स्पेशल ड्रिंक 2-5 मिनट में तैयार हो जाएगी।
सामग्री-
- 1 नींबू का रस
- स्वादानुसार काला नमक
- स्वादानुसार सफेद नमक
- 4 बड़े चम्मच रोज सिरप
- 2 छोटे चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स
- 3-4 आइस क्यूब
- सोडा
- पुदीना की पत्ती
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले चिया सीड्स को 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- एक सर्विंग गिलास में नींबू का रस, काला नमक, नमक, रोज सिरप चिया सीड्स, पुदीना की पत्ती और बर्फ डालें।
- इसके ऊपर से सोडा डालकर इसे एक बार मिक्स करें और आपका रोज मोइतो मिनटों में तैयार हो गया।
इसे भी पढ़ें: मोहितो की ये रेसिपीज गर्मियों के दौरान आपके शरीर को रखेंगी कूल-कूल
ड्रैगन फ्रूट
View this post on Instagram
इन दिनों ड्रैगन फ्रूट भी काफी ज्यादा मिलता है। यह एक एशियाई फल है जिसे यहां भी बहुत पसंद किया जाने लगा है। आप इससे भी मोइतो ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।
सामग्री-
- 1 ड्रैगन फ्रूट
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच पाउडर शुगर
- सोडा
- 3-4 आइस क्यूब
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले ड्रैगन फ्रूट को छील लें और फिर बारीक टुकड़ों में काट लें।
- अब एक सर्विंग गिलास में बर्फ छोड़कर सारी चीजें डालें और इसे चम्मच की मदद से अच्छी तरह कूट लें या मैश करें।
- इसमें बर्फ और सोडा मिलाकर एक बार मिक्स करें और ठंडे ड्रैगन फ्रूट (ड्रैगन फ्रूट्स खरीदने के टिप्स) मोइतो का मजा लें।
मिंट मोइतो
यह सबसे आम मोइतो रेसिपी है जो हर कैफे और रेस्तरां में सर्व की जाती है। इसमें मेन इंग्रीडिएंट पुदीना होता है। चलिए देखें इसे बनाने का तरीका-
सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच नींबू
- 2 बड़े चम्मच पीसी हुई चीनी
- 2 बड़ा चम्मच पुदीना के पत्ते
- सोडा
- 3-4 आइस क्यूब्स
इसे भी पढ़ें: गर्मी में राहत पहुंचाएगा ये वाटरमेलन-मिंट मोहितो, जानें रेसिपी
बनाने का तरीका-
- एक सर्विंग गिलास में नींबू का रस, चीनी और पुदीना के पत्ते डालकर उसे चम्मच से क्रश करें।
- इसमें आइस क्यूब और सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 2 मिनट में बनने वाला मिंट मोइतो तैयार है।
- अब चाहे आपको अपने लिए कुछ अलग बनाना हो या फिर मेहमानों को कुछ नया सर्व करना हो, इन ड्रिंक्स को तैयार करें और उन्हें सरप्राइज करें। चिलचिलाती गर्मी में आपकी प्यास बुझाने के लिए ये ड्रिंक्स अच्छा विकल्प हैं।
हमें उम्मीद है ये रेसिपीज आप भी घर पर ट्राई करेंगी। अगर आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।