herzindagi
Waffles Making Mistakes in hindi

घर पर वॉफल्स बनाते समय ना करें ये मिस्टेक्स

अगर आप घर पर वॉफल्स बना रही हैं तो ऐसे में आपको कुछ छोटी-छोटी मिसटेक्स को करने से बचना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-11-11, 14:49 IST

जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं, वहां की किचन में अक्सर वॉफल्स बनाने की डिमांड की जाती है। यूं तो आपको मार्केट में भी वॉफल्स मिल जाते हैं, लेकिन रेस्त्रां आदि में इन्हें खाने के लिए आपको एक बड़ा अमाउंट खर्च करना पड़ता है। वहीं, घर पर बने वॉफल्स की बात ही अलग होती है। आमतौर पर, लोग सोचते हैं कि घर पर वॉफल्स बनाना काफी मुश्किल होता है और इसलिए वे कोशिश ही नहीं करते हैं।

वहीं दूसरी ओर कुछ लोग वॉफल्स बनाने की कोशिश करते भी हैं, लेकिन वह उतना अच्छा नहीं बनता है। आमतौर पर ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप वॉफल्स बनाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। इससे उसका टेस्ट और टेक्सचर दोनों बिगड़ जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको वॉफल्स बनाते समय की जाने वाली ऐसी ही कुछ मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं-

बैटर को बहुत देर तक ऐसे ही छोड़ देना

Waffles Making Mistakes You Should Avoid

यह एक कॉमन मिसटेक है, जो वॉफल्स बनाते समय कुछ लोग करते हैं। वे अपने बैटर को एक साथ मिक्स करते हैं और फिर कुछ कामों में बिजी हो जाते हैं। जिसके कारण उनका तैयार बैटर कुछ वक्त के लिए ऐसे ही काउंटरटॉप पर रखा रह जाता है। लेकिन वॉफल्स बनाते समय ध्यान रखें कि आप बैटर को एक साथ मिलाते ही अपने वॉफल्स को पकाना शुरू कर दें। इसका कारण यह है कि कई वॉफल्स व्यंजनों में बेकिंग सोडा होता है, जो गीली सामग्री के साथ मिश्रित होते ही सक्रिय हो जाता है, जिससे गैस के छोटे बुलबुले निकलते हैं। यह बुलबुले आपके वॉफल्स को अधिक फ्लफी होने में मदद करते हैं। इसलिए यदि आप अपने बैटर को ऐसे ही छोड़ देते हैं, तो वह सारी गैस निकल जाएगी, और आपके पास फ्लैट वॉफल्स हीरह जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-कुकिंग के दौरान यह चार मिसटेक्स बना देती हैं खाने को अनहेल्दी

ध्यान से रेसिपी को ना पढ़ना

not reading the recipe carefully

अगर आप पहली बार वॉफल्स बना रहे हैं या फिर हर बार वॉफल्स बनाने के बाद उसका टेस्ट उतना अच्छा नहीं आता है तो हो सकता है कि आप रेसिपी को अच्छी तरह ना पढ़ रहे हों। ऐसा करने से ना केवल इंग्रीडिएंट की मात्रा में गड़बड़ होती है, बल्कि आप उन जरूरी प्वाइंट्स के बारे में भी नहीं जाना पाते, जो आपके वॉफल्स के टेस्ट को बेहतर बनाने में मददगार है। इसलिए, वॉफल्स बनाते समय ना केवल रेसिपी अधिक ध्यान से पढ़ें, बल्कि उसके हर स्टेप को सही तरह से फॉलो भी करें।(सूप बनाते हुए ना करें यह पांच गलतियां)

यह विडियो भी देखें

ठंडी सामग्री का प्रयोग करना

using cold ingredients

यह एक ऐसी गलती है, जिस पर अधिकतर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता है, लेकिन वे वॉफल्स बनाते समय इसे दोहराते हैं। कभी भी वॉफल्स बनाते समय सीधे फ्रिज से सामान बाहर निकालकर उसे बनाने ना लग जाएं। बल्कि पहले उन्हें रूम टेंपरेचर तक आने दें। अधिकतर लोग वॉफल्स बनाते समय उसमें पिघले हुए मक्खन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब आप उस गर्म मक्खन को ठंडे दूध या छाछ में मिलाते हैं, तो यह मक्खन को सख्त कर देगा, और फिर आपके बैटर में मक्खन के छोटे टुकड़े रह जाएंगे। जिससे कहीं ना कहीं आपकी डिश के टेस्ट में भी अंतर आएगा।

इसे भी पढ़ें-Kitchen Tips:कुकिंग को आसान बनाने के लिए ट्राई करें ये 5 शानदार टिप्स.

अपने वॉफल्स मेकर को ठीक ढंग से ग्रीस न करना

Not greasing waffle maker properly

वॉफल्स बनाते समय हम सभी वॉफल्स आयरन या वॉफल्स मेकर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार उसे ग्रीस ही नहीं करते हैं या फिर उसे ठीक ढंग से ग्रीस नहीं करते हैं। ऐसा वे लोग अधिक करते हैं, जिनके वॉफल्स मेकर नॉन-स्टिक होता है। हालांकि, ऐसा करने की गलती ना करें। इससे ना केवल वॉफल्स का टेस्ट खराब हो सकता है, बल्कि आपके वॉफल्स मेकर को भी नुकसान पहुंच सकता है। आप वेजिटेबल ऑयल से लेकर बटर तक कई चीजों से उसे ग्रीस कर सकती हैं।(सूप बनाते हुए ना करें यह गलतियां)

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।