Sanai Ke Phool Ke Pakode Recipe: रस्सी बनाने वाले सनई के पेड़ के फूल से बनते हैं पकौड़े, आप भी ट्राई करें रेसिपी

Sanai Flower Pakoda Recipe: हम लोगों को फूलों का इस्तेमाल पूजा-पाठ शादी समारोह और डेकोरेशन में ही करते हैं। इसके अलावा कई फूलों से ब्यूटी प्रोडक्ट्स और परफ्यूम्स भी बनाए जाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने किसी फूल से बढ़िया सी खाने वाली डिश के बारे में सुना है। जी हां आज हम आपको एक फूल से पकौड़े तैयार करने की शानदार रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसका आप सर्दियों के मौसम में लुत्फ उठा सकती हैं। यह डिश खाने में नई दिखने के साथ काफी हेल्दी भी रहेगी।
दरअसल, आज हम आपको सनई के फूलों से पकौड़े बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इस फूल को आपको मार्केट में ढूढ़ने में थोड़ी परेशानी हो क्यूंकि शहर के लोग इसे कम ही जानते हैं। शायद आप में से बहुत ही कम लोगों ने इसका नाम सुना होगा।
सनई के फूल के पकौड़े
सनई के पौधे के फूल पीले रंग के होते हैं, जो कि कई तरह से हमारे लाभकारी होते हैं। इस पौधे के फूल से लेकर तने सबका इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूल में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। वहीं इसके तने का उपयोग रस्सी बनाने में किया जाता है, लेकिन आज हम आपको सनई के फूल से किस तरह टेस्टी पकौड़े तैयार किए जाते हैं। उसकी आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह पकौड़े स्वाद के साथ आपकी सेहत के लिए भी अच्छे रहेंगे। ऐसे में आपको इनको एक बार जरुर बनाकर देखें।
सामग्री
- सनई के फूल
- हरी मिर्च- बारीक कटी
- हींग - एक चुटकी
- हल्दी - आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
- हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
- चाट मसाला - एक चम्मच
- गर्म मसाला - आधा चम्मच
- मक्के का आटा - आधा कटोरी
- बेसन - 2 कटोरी
- हल्का गर्म सरसों का तेल - 2 चम्मच
- तेल - तलने के लिए
ये भी पढ़ें : सर्दियों में चाय के साथ पेयर करें ये स्पेशल पकोड़े, जानें बनाने की विधि
सनई के पकौड़े बनाने की रेसिपी
- इसके लिए आपको सबसे पहले सनई के फूलों को साफ कर लेना है। इसके लिए आपको इसकी कलियां तोड़नी है।
- अब आपको इसे अच्छी तरह पानी में डालकर या नल के नीचे धो लेना है।
- पानी निकल जाने के बाद इनको किसी बर्तन में निकालकर इसमें बेसन, कटा हुआ हरा धनिया, मक्के का आटा, कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गर्म मसाला, हींग और हल्का गर्म तेल डालकर मिलाएं।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी मिक्स करते हुए थोड़ा ठीक बेटर तैयार कर लें।
- अब हाथों पर हल्का तेल या पानी लगाते हुए इसकी टिक्की बनाकर एक प्लेट में रख लें।
- दूसरी तरफ एक कड़ाही में तेल गर्म करने रखें और उसमें इन तैयार टिक्कियों को डालकर ब्राउन होने तक सेकें।
- अब इनको किसी पेपर टिशू पर निकालें। ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और गर्मागर्म हरी चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें : पकौड़े को कुरकुरा बनाने के लिए अपनाएं ये 10 हैक्स, टोस्ट-सी करारा बनेगा स्नैक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।