Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:12 AM IST

Kitchen Hacks: मास्‍टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें नारियल फोड़ने का आसान तरीका

नारियल फोड़ने में क्‍या आपको भी हमेशा होती है परेशानी तो मास्‍टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें आसान तरीका। 
Updated:- 2020-11-03, 20:04 IST
pankaj  bhadouria  tips  to  break  coconut

हिंदू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना गया है। नारियल के बिना भगवान की पूजा को अधूरा माना जाता है। इसलिए हर पूजा को शुरू करने से पहले ईश्‍वर को नारियल जरूर अर्पित किया जाता है। वहीं पुराणों में पूजा समाप्‍त होने के बाद नारियल को फोड़ कर अपने अहंकार को नष्‍ट करने की विधि भी बताई गई है। मगर नारियल को फोड़ना कोई आसान काम नहीं है। कई बार तो बहुत ताकत लगाने के बाद भी नारियल नहीं फूट पाता है। 

मास्‍टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्‍टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्‍होंने न केवल नारियल के महत्‍व को बताया है बल्कि घर पर नारियल को फोड़ने का एक आसान तरीका भी बताया है। तो चलिए जानते हैं कि नारियल को कैसे बिना ज्‍यादा ताकत लगाए फोड़ा जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: kitchen Hacks:बैंगन खरीदते वक्‍त रखें इन 3 बातों का ध्‍यान

how  to  break  a coconut  easily

नारियल को फोड़ने का तरीका 

नारियल को हाथ से फोड़ा जा सकता है, मगर इसके लिए बहुत ताकत लगानी पड़ती है। कभी-कभी ज्‍यादा ताकत लगाने पर हाथ पर चोट भी लग जाती है। ऐसे में शेफ पंकज भदौरिया द्वारा बताई गई नारियल को फोड़ने की विधि आसान भी है और सेफ भी है- 

  • नारियल को सबसे पहले छील लें। 
  • अब उसके मुंह पर बने 3 निशानों को स्‍क्रूड्राइवर की मदद से पंचर कर लें। इससे नारियल (पूजा में नारियल के इस्‍तेमाल का महत्‍व) के अंदर जो पानी होगा वह आसानी से बाहर आ जाएगा। 
  • नारियल के पानी को एक अलग बर्तन में निकालने के बाद नारियल के बीचों-बीच पानी की एक रेखा खींचे। ऐसा करने से नारियल वहीं से ब्रेक होगा जहां आपने रेखा बनाई है। 
  • अब हैमर की मदद से नारियल तोड़ें। ऐसा करने पर नारियल आसानी से दो बराबर टुकड़ों में अलग हो जाएगा। 

how  to  crack  a coconut

नारियल को शेल से निकालने का तरीका 

केवल नारियल को फोड़ना मुश्किल नहीं है बल्कि नारियल को उसकी शेल से बाहर निकालना और भी कठिन कार्य है। पंकज इसका भी एक आसान तरीका बताती हैं- 

  • सबसे पहले गैस को सिम पर जलाएं और उस पर नारियल के दोनों भागों को शेल की तरफ से रख दें। (नारियल के तेल को स्‍टोर करने के टिप्‍स)
  • 2 मिनट तक नारियल को गैस पर रखा रहने दें। 
  • इसके बाद नारियल को गैस पर से हटा कर अलग रखें और उसकी शेल को किसी भारी चीज से एक-दो बार ठोकें। ऐसा करने पर नारियल आसानी से अपनी शेल से बाहर आ जाएगा। 
  • अब आप पिलर की मदद से नारियल को छील सकती है और चाकू की मदद से काट कर खा भी सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: kitchen Hacks: हाथों और बर्तनों से आ रही लहसुन की महक से इस तरह मिलेगा छुटकारा

 

नारियल को इस तरह फ्रेश बनाए रखें 

नारियल एक बार अपनी शेल से बाहर आ जाता है तो उसे सही से स्‍टोर करना जरूरी हो जाता है वरना वह खराब भी हो सकता है। इसलिए नारियल को साफ पानी में डिप करके रखें और अगर आपको 2 से 3 दिन तक नारियल को स्‍टोर करना है तो हर दिन नारियल का पानी बदलते रहें। इस तरह से नारियल को स्‍टोर करने पर वह फ्रेश बना रहेगा और उसकी सॉफ्टनेस भी बरकरार रहेगी। 

 

तो अब की बार जब आपको नारियल फोड़ना हो तो इस आसान से घरेलू नुस्‍खे को अपना कर जरूर देखें। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह और भी रोचक किचन हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी। 

 Image Credit: MasterChef Pankaj Bhadouria/Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।