दही भल्ला हो या फ्रूट सलाद, हर बाइट में आएगा स्वाद; घर पर ऐसे तैयार करें बाजार वाला काला चाट मसाला

हम भारतीयों को खाने पीने का बहुत शौक हाेता है। हमारे रसोई में तरह-तरह की चीजें बनाई भी जाती हैं। किसी को खट्टा पसंद होता है तो कुछ लोग स्पाइसी और मीठे के दीवाने होते हैं। कुछ लोग घरों में बनाते हैं तो वहीं ज्यादातर लोग बाहर होटल या स्टॉल पर खाने के लिए जाते हैं। जब भी हम बाहर चाट, दही भल्ला या फ्रूट सलाद खाते हैं ताे इसका खट्टा और चटपटा स्वाद बहुत अच्छा लगता है।
ये स्वाद उस काले चाट मसाले की वजह से होता है, जो हर चीज का टेस्ट बढ़ा देता है। कई लोगों को लगता है कि ये मसाला हम घर पर नहीं बना सकते हैं। इसे तो बाजार से ही खरीदना पड़ेगा, लेकिन मास्टर शेफ पंकज भदाैरिया ने एक पोस्ट में घर पर काला चाट मसाला बनाने का आसान तरीका बताया है। आइए जानते हैं-
-1777533662530.jpg)
काला चाट मसाला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- आधा कप जीरा
- 1/6 कप धनिया के बीज
- 1/4 कप अमचूर पाउडर
- 1/8 कप काला नमक
- 1/2 छोटा चम्मच सिट्रिक एसिड (नींबू जैसा खट्टापन देने के लिए)
- 1/8 कप काली मिर्च
- 4 साबुत सूखी लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1/8 कप नॉर्मल नमक
- 2 पीपली (लॉन्ग पेपर)
- 1/4 कप सूखी पुदीना की पत्तियां
यह भी पढ़ें- Homemade Sabzi Masala: एक बार बनाकर स्टोर करें ये 7 मसाले, हर खाने में आएगा 5 स्टार होटल जैसा स्वाद
बनाने का तरीका भी जानें
- सबसे पहले सूखी पुदीने की पत्तियों को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर भून लें
- इसे तब तक भूनें जब तक ये थोड़ी काली और कुरकुरी न हो जाएं
- अब उसी कड़ाही में जीरा, धनिया के बीज और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें
- इन्हें भी तब तक भूनना है जब तक इनका कलर थोड़ा डार्क न हो जाए और हल्की खुशबू आने लगे
- अब सारे भुने हुए मसालों को ठंडा होने के लिए किसी बड़े प्लेट में फैलाकर रख दें
- इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालें
- साथ में अमचूर पाउडर, काला नमक, सादा नमक, काली मिर्च, अजवाइन, पीपली और सिट्रिक एसिड डालकर अच्छे से पीस लें
- बस आपका घर का बना काला चाट मसाला तैयार है
View this post on Instagram
काला चाट मसाला काला क्यों होता है?
कई लोग सोचते हैं कि इसका रंग इतना डार्क क्यों होता है। इसका कारण मसालों को अच्छे से भूनना होता है। खासकर पुदीना और जीरा भूनने से रंग थोड़ा डार्क हो जाता है। इसी से इसका स्वाद भी अलग होता है।
यह भी पढ़ें- ब्रेड और समोसा खाकर हो चुकी हैं बोर... ट्राई करें आलू के क्रिस्पी ट्रायएंगल्स, स्वाद ऐसा बार-बार करेगा बनाने का मन
किन चीजों में कर सकती हैं इस्तेमाल?
- दही भल्ला
- फ्रूट सलाद
- चाट और भेल
- आलू चाट
- सलाद और रायता
थोड़ा सा मसाला डालते ही खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
-1777533673143.jpg)
स्टोर कैसे करें?
- मसाले को एयरटाइट डिब्बे में रखें
- नमी से दूर रखें
- 2 से 3 महीने तक आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं
यह भी पढ़ें- चाट में लगाएं मसालेदार चिकन का तड़का, यूं करें तैयार
इन बातों का रखें ध्यान
- मसाले को बहुत ज्यादा न भूनें, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है
- सिट्रिक एसिड बहुत ज्यादा न डालें
- हमेशा ठंडा होने के बाद ही मसाला पीसें
- गीले हाथों से मसाला न निकालें
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: चाट मसाला को नमी से बचाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
तो अगर आप चाहती हैं कि आपके घर की चाट और स्नैक्स का स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा लगे, तो ये काला चाट मसाला जरूर बनाएं। इसे बनाना तो आसान ही है और एक बार बना लेने के बाद आप इसे कई चीजों में इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।