चाट में लगाएं मसालेदार चिकन का तड़का, यूं करें तैयार

लोगों को चिकन खाना इतना पसंद होता है कि हर दूसरे दिन घर पर बनता है। वैसे तो चिकन से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, लेकिन ज्यादातर लोग कोरमा बनाना पसंद करते हैं। चिकन का कोरमा बनाना भी बहुत आसान होता है, बस हमें मसाला तैयार करना होता है।
हालांकि, चिकन को मैरीनेट भी किया जाता है, लेकिन ग्रेवी वाला सालन रोज-रोज खाने से मन भर जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। जी हां, क्योंकि आज हम आपके लिए चिकन से स्ट्रीट स्टाइल चाट बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं, जिसे शाम को स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है।
चिकन चाट Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें चिकन चाट।
Ingredients
- चिकन- 300 ग्राम
- प्याज- 1 (कटा हुआ)
- टमाटर- 1 (कटा हुआ)
- पत्ता गोभी- 1 (कटा हुआ)
- खीरा- 1 (कटा हुआ)
- गाजर- 1 (कटी हुई)
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काला नमक- 1 छोटा चम्मच
- नींबू- 1 चम्मच
- हरा धनिया- 1 कप (कटा हुआ)
- फ्रेश क्रीम- 1 चम्मच
- मेयोनीज- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
चिकन चाट बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें।
- Step 2:
सभी सब्जियों के छिलके उतारें और धोकर बारीक काट लें।
- Step 3:
गैस पर एक पैन को गर्म करें और चिकन को फ्राई करने के लिए रखें।
- Step 4:
फिर मेयोनीज, फ्रेश क्रीम और टमाटर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 5:
अब इसमें कटे हुई गाजर, प्याज और पत्ता गोभी डालें।
- Step 6:
इससे स्वाद और ज्यादा अच्छा लगेगा, अब ऊपर से हरा धनिया डालें और मिलाएं।
विधि

- चिकन चाट बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें। फिर चिकन को एक बाउल में निकालकर साफ करें और अच्छी तरह से धो लें। (चिकन को इस तरीके से करें मैरिनेट)
- धोने के बाद चिकन को सूखने के लिए रख दें। इस दौरान सभी सब्जियों के छिलके उतारें और धोकर बारीक काट लें। आप लंबाई में काट सकते हैं, ये आपकी पसंद कर निर्भर करता है।
इसे जरूर पढ़ें- एक या दो नहीं बल्कि सात अलग-अलग तरह के होते हैं पोहे
- जब चिकन सूख जाए तो गैस पर एक पैन को गर्म करें। फिर तेल डालें और चिकन को फ्राई करने के लिए रखें। जब चिकन फ्राई हो जाए तो बाउल में निकाल लें।
- फिर मेयोनीज, फ्रेश क्रीम और टमाटर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आप चाहें तो टमाटर की जगह सॉस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- गजक से लेकर तिल के लड्डू तक, सर्दियों में जरूर ट्राई करें नागपुर हल्दीराम की ये 5 स्पेशल चीजें
- अब इसमें कटे हुई गाजर, प्याज और पत्ता गोभी डालें। ऊपर से सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आपको सब्जियों में कच्चापन लग रहा है, तो इसे चिकन के साथ फ्राई कर लें।
- इससे स्वाद और ज्यादा अच्छा लगेगा, अब ऊपर से हरा धनिया डालें और मिलाएं। अगर जरूरत लगे, तो पेरी-पेरी मसाला भी डाल दें।
- बस आपका चिकन चाट बनकर तैयार है, जिसे आप शाम को स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।