अब घर पर बनेगा मार्केट जैसा परफेक्ट रबड़ी घेवर, यहां सीखें स्टेप-बाय-स्टेप आसान रेसिपी

त्योहारों का सीजन बस कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में बिना मिठाई के कोई भी फेस्टिवल का मजा अधूरा लगता है। हर त्योहार के मौके पर अलग तरह की स्वीट डिश का प्रचलन होता है। अब कुछ ही दिनों में महादेव का पावन महीना सावन शुरू होने जा रहा है। उसके बाद रक्षाबंधन, तीज जैसे त्योहार आएंगे। ऐसे में इन दोनों फेस्टिवल पर घेवर सबसे प्रमुख मिठाई होती है। हलवाई की दुकान पर लजीज घेवर देखकर मुंह में पानी आ जाता है। घेवर एक ऐसी मिठाई है जो कि आपको रक्षाबंधन और तीज के त्योहार के आसपास ही देखने को मिलती है। यह खासकर राजस्थान और उत्तर भारत की प्रसिद्ध स्वीट डिश है। इसको यहां के त्योहार की शान भी कहा जाता है। वहीं भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन तो इसके बिना पूरा ही नहीं होता है। क्रिस्पी घेवर खाने के बाद मजा ही आ जाता है।
रबड़ी घेवर रेसिपी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से बनाएं रबड़ी घेवर
Ingredients
- मैदा-200 ग्राम
- देसी घी-100 ग्राम
- चीनी-500 ग्राम
- दूध- 1 लीटर
- मलाई- 1 कटोरी
- कंडेंस्ड मिल्क- 2 चम्मच
- नींबू का रस- आधा चम्मच
- घी- तलने के लिए
- बर्फ के टुकड़े
- ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए
Step
- Step 1:
सबसे पहले आपको एक बर्तन में देसी घी लेकर उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर घुमाना है।
- Step 2:
इसका मक्खन निकल आने के बाद आपको इसमें आपको मैदा और पानी डालकर पतला बेटर बना लेना है।
- Step 3:
इस बेटर में आपको दूध और नींबू का रस मिक्स करना है।
- Step 4:
अब किसी पैन में घी डालकर उसको गर्म करके इस घोल को डालें और बीच में एक छेद बना दें।
- Step 5:
एक बर्तन में एक तार की चाशनी बनाकर उसमें सभी घेवर को एक-एक करके डिप करें।
- Step 6:
इसके बाद आपको एक बर्तन में दूध, मलाई, कंडेंस्ड मिल्क और चीनी डालकर रबड़ी बना लेनी है।
- Step 7:
तैयार रबड़ी को घेवर के चारों तरफ डालें और ड्राई फ्रूट्स और चांदी के वर्क से गार्निश करें।
ऐसे में यदि आप घेवर घर पर कई बार बनाने का ट्राई कर चुकी हैं और हर बार वो बिगड़ जाता है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में शाही रबड़ी घेवर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसको आप स्टेप-बाय-स्टेप नोट करके इस बार घर पर परफेक्ट बाजार जैसा घेवर बना सकती हैं। ऐसे में आपको अब फेस्टिवल के लिए इसे मार्केट से खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप खुद कुरकुरे शाही घेवर को बनाकर फैमिली को एन्जॉय करा सकती हैं। फिर देर किस बात की जल्दी से नोट कर लीजिए इसकी विधि।
रबड़ी घेवर की रेसिपी
- सबसे पहले आपको एक थाली में घी लेना है।
- अब उसमें आपको बर्फ के टुकड़े डालकर जोर-जोर से घुमाना है।
- इसे आप तब तक घुमाएंगी जब तक घी का मक्खन न बन जाए।
- अब इसमें आपको मैदा को छानकर एड करना है।
- फिर आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला बेटर बना लें।
- इस बेटर में आपको थोड़ा दूध डालकर छान लेना है।
- इसके बाद आपको घोल में थोड़ा नींबू का रस मिक्स करना है।
- अब एक भगौने या सीधे तले वाली कड़ाही में घी डालकर गर्म करें।
- अच्छी तरह घी गर्म हो जाने पर इसमें आपको घेवर का बेटर धीरे-धीरे डालना है।
- आखिर में बीच में किसी गोल चीज की मदद से छेद कर लें।
- घेवर दोनों तरफ से ब्राउन होकर सिक जाए तो उसको निकाल लें।
- अब दूसरी तरफ एक तार की चाशनी बना लेनी है और इन घेवर को उसमें डिप कर दें।
ये भी पढ़ें: मैदे से ही नहीं गेहूं आटा से भी बना सकते हैं हेल्दी घेवर
रबड़ी बनाने का तरीका
- अब आपको एक कड़ाही में दूध और मलाई डालकर पका लेना है।
- फिर ऊपर से आपको थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क भी एड करके चलाते रहना है।
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें आपको इलायची पाउडर और चीनी मिक्स करना है।
- रबड़ी अच्छी तरह गाढ़ी हो जाये तो गैस का फ्लेम ऑफ कर देंना है।
- इस रबड़ी को आप ठंडा करके घेवर पर चारों तरफ डालें।
- ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और चांदी के वर्क से गार्निश करें।
- आपका टेस्टी रबड़ी घेवर बनकर तैयार है।
ये भी पढ़ें: पतले घोल से लेकर मथा हुआ घी तक, घेवर बनाने के लिए क्या है सबसे ज्यादा जरूरी?
Image Credit: Freepik/shutterstock/amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।