ब्रेकफास्ट में बनाएं प्याज-लहसुन का पराठा, झटपट तैयार कर सकते हैं रेसिपी

सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी मील मानी जाती है। अगर ब्रेकफास्ट सही से न किया हो, तो पूरा दिन एनर्जी कम रहती है। अब ऐसे में अगर ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी और हेल्दी मिल जाए तो दिन की शुरुआत और भी शानदार हो सकती है।
अब पराठे खाने के शौकीन तो आप भी होंगे मगर ब्रेकफास्ट में मूली, गोभी या आलू के पराठे बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पहले इन चीजों को उबालो या कद्दूकस करो और फिर पराठे तैयार करने में टाइम लगता है। ऐसे में आप झटपट प्याज और लहसुन का पराठा तैयार कर सकते हैं।
प्याज और लहसुन पराठा Recipe Card
आलू का नहीं, आज हम आपको बेसिक लेकिन स्वादिष्ट रेसिपी बनाना सिखाएंगे।
Ingredients
- आटे के लिए: 2 कप गेहूं का आटा
- 1/4 चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1/2 कप पानी (आवश्यकतानुसार)
- 1 चम्मच तेल
- भरावन के लिए: 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 5-6 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई या कद्दूकस की हुई)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
- 2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- घी आवश्कतानुसार
Step
- Step 1:
एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और अजवाइन डालकर मिला लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- Step 2:
कटे हुए प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और सभी मसाले अच्छे से मिलाएं। इसमें थोड़ा-सा तेल डालकर मिक्स करें ताकि मिश्रण ज्यादा पानी न छोड़े।
- Step 3:
आटे की छोटी लोई बनाएं और हल्का बेल लें। इसमें तैयार मिश्रण भरें और किनारों को सील करके पराठे का आकार दें।
- Step 4:
तवे पर सेकें, घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
- Step 5:
गरमागरम पराठे को दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें। ऊपर से मक्खन डालें और मसाला चाय के साथ एंजॉय करें।
प्याज और लहसुन का पराठा न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होता है, बल्कि लहसुन के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। इसे बनाना भी बहुत आसान है और आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस स्वादिष्ट पराठे की रेसिपी।
इसे भी पढ़ें: झटपट तैयार करें लहसुन का लच्छा पराठा, यह रही आसान रेसिपी
प्याज और लहसुन पराठा बनाने का तरीका-

- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें नमक और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंध लें।
- गूंधने के बाद 1 चम्मच तेल डालकर आटे को चिकना करें और 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डालें और इसे हल्का भूनें।
- इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब मसाला अच्छे से पक जाए, तो गैस बंद कर दें और इसमें हरा धनिया मिला दें। इसे ठंडा होने दें।
- गूंथे हुए आटे की छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लें और इसे हल्का बेल लें। अब इसके बीच में तैयार भरावन रखें और किनारों को मिलाकर सील कर दें।
इसे भी पढ़ें: पराठे का स्वाद बढ़ाने के काम आएंगे ये इंग्रीडिएंट्स, खुशबू आते ही बढ़ जाएगी भूख
- अब हल्के हाथों से इसे बेलकर पराठे का आकार दें। तवा गरम करें और पराठे को रखकर दोनों तरफ से हल्का सेंक लें।
- अब घी लगाकर इसे कुरकुरा होने तक सेकें। जब पराठा अच्छी तरह से सिक जाए, तो इसे तवे से उतार लें। प्याज-लहसुन के पराठे को गर्मागर्म दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें।
- अगर आप मक्खन पसंद करते हैं, तो ऊपर से सफेद मक्खन डालकर मसाला चाय या लस्सी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।