Amchur Powder:हमारे किचन में कई ऐसे मसालें हैं जो सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक है आमचूर। इसे हम खटाई के नाम से जानते हैं। कच्चे आम के गूदे को सुखाने के बाद उसे पीसकर जो पाउडर तैयार होता है वह अमचूर होता है। स्वाद में खट्टी अमचूर की एक चुटकी खाने में पड़ जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वहीं आमचूरका पाउडर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपको कई गंभीर समस्याओं में फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं अमचूर सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है।
अमचूर पाउडर के फायदे
- अमचूर का इस्तेमाल वजन घटाने में सहायक हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इससे चर्बी तेजी से बर्न होती है। इस लिहाज से वेट लॉस जर्नी में अमचूरलाभकारी विकल्प साबित हो सकता है।
- पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी अमचूर मददगार हो सकता है। अमचूरमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है और फाइबर पाचन में सुधार करने में मदद करता है। इससे आंतों की सेहत अच्छी होती है और कब्ज जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है।
- अमचूरमें आयरन की रिच मात्रा होती है,जिन महिलाओं को एनीमिया की शिकायत है उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकताहै। अमचूरमें मौजूद अमचूररेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है। (शरीर में खून बढ़ाने के लिए क्या करें)
यह भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद हरगिज न करें इन चीज़ों का सेवन, सेहत हो जाएगी खराब
- अमचूरदिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल अमचूर में पोटेशियम की अधिकता होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में कारगर है। इस हिसाब से दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अमचूरपाउडर काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है। यह मधुमेह की जटिलताओं को रोकने या प्रबंधित करने में मददगार है।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में इस तरह से करें अजवाइन का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों