Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

लौकी और तोरई की जुगलबंदी से तैयार करें ये 2 जायकेदार डिशेज, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे राज

लौकी और तोरई से दो रेसिपी बनाने की विधि आपको पता होना जरूरी है, ताकि इन्हें पसंद न करने वाले भी चाव से खाएं। इस लेख में आपको लौकी-तोरई के नवाबी कबाब और मिक्स वेज हरियाली तड़का बनाने का तरीका दिया गया है। 
Updated:- 2026-03-05, 17:13 IST
lauki and turai

अक्सर घरों में जब भी लौकी या तोरई की सब्जी बनती है, तो बच्चे ही नहीं, बड़े भी नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। जबकि, इन हरी सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हालांकि स्वाद के मामले में इन्हें थोड़ा बोरिंग समझा जाता है। अगर आपके घर में भी यही स्थिति है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां दी गई दो रेसिपीज आपके बेहज काम आ सकती है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लौकी और तोरई से कौन-सी डिशेज तैयार कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

लौकी-तोरई के नवाबी कबाब

  • आमतौर पर लोग सिर्फ लौकी के कबाब बनाते हैं, लेकिन जब आप इसमें तोरई मिलाते हैं, तो इनका मुलायमपन और स्वाद दोगुना हो जाता है।

lauki torai (2)

  • ऐसे में सबसे पहले बराबर मात्रा में लौकी और तोरई को कद्दूकस कर लें और इनका अतिरिक्त पानी निचोड़कर अलग रख लें।
  • आप इनके पानी को न फेंके, इसे आप ग्रेवी में इस्तेमाल करें। अब इसमें बेसन, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन और थोड़ा सा नमक मिलाकर छोटे-छोटे गोले बना लें और उन्हें सुनहरा होने तक तल लें।
  • अब वक्त है तड़का तैयार करने का। ग्रेवी के लिए प्याज, टमाटर और काजू का पेस्ट तैयार करें। 
  • कड़ाही में खड़े मसाले तेजपत्ता, दालचीनी डालकर इस पेस्ट को भूनें। अंत में मलाई या दही डालकर ग्रेवी को गाढ़ा करें और कबाब डाल दें। 
  • ऊपर से कसूरी मेथी और हरा धनिया छिड़कें। यह डिश चावल या पराठे के साथ किसी शाही दावत जैसी लगती है।

इसे भी पढ़ें - लौकी कोफ्ता बनाते समय तेल में बिखरने लगते हैं पकोड़े? जानें कारण और क्या है बनाने का सही तरीका

मिक्स वेज हरियाली तड़का

  • अगर आप ग्रेवी वाली सब्जी नहीं खाना चाहते, तो यह ड्राई वर्जन आपके लिए बेस्ट है। इसमें मसालों का हल्कापन और सब्जियों की मिठास का सही संतुलन होता है। ऐसे में आप लौकी और तोरई को एक ही आकार के छोटे टुकड़ों में काट लें।

lauki torai (3)

  • अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
  • इसमें कटी हुई सब्जियां डालें। याद रखें, तोरई जल्दी गलती है और पानी छोड़ती है, इसलिए इसे तेज आंच पर थोड़ा भूनें।
  • इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा सा अमचूर पाउडर डालें। अंत में भुनी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर और ढेर सारा हरा धनिया मिलाएं।
  • मूंगफली का क्रंच और इन सब्जियों का नरम अहसास इसे एक अनोखा स्वाद देता है।

नोट- हमेशा नरम और ताजी लौकी-तोरई का चुनाव करें, क्योंकि इनमें बीज कम होते हैं और स्वाद मीठा होता है।

इसे भी पढ़ें - सब्जी नहीं, अब ट्राई करें लौकी राइस की ये 2 चटपटी रेसिपीज; स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।