घर पर भी बना सकती हैं ढाबा स्‍टाइल Lasooni Paneer, ट्राई करें यह आसान रेस‍िपी

हम सभी को घर पर रेस्टोरेंट और ढाबा स्‍टाइल खाना बनाना पसंद होता है। खासकर जब बात पनीर की हो, तो लोग अलग-अलग तरह की डिशेज हम बनाते हैं। लसूनी पनीर भी ऐसी ही एक स्वादिष्ट डिश है। 
Updated:- 2026-07-04, 10:51 IST
image

हमारे यहां भारतीय घरों में ज्‍यादातर लोग फूडी म‍िल जाएंगे। वेज‍िटेर‍ियंस की बात करें तो इनके ल‍िए पनीर ही पसंदीदा ड‍िश होती है। ऐसे में लोग पनीर से अलग-अलग तरह की ड‍िशेज बनाना पसंद करते हैं। उन्‍हीं में से एक Lasooni Paneer है। ये अपनी गाढ़ी और र‍िच ग्रेवी के ल‍िए जानी जाती है। इसमें लहसुन का स्‍वाद जबरदस्‍त होता है। आमतौर पर लोग लसूनी पनीर खाने के ल‍िए रेस्‍टोरेंट या ढाबे पर जाते हैं, लेकि‍न आप चाहें तो घर पर भी ढाबा स्‍टाइल में लसूनी पनीर बना सकती हैं।

Lasooni Paneer Recipe Recipe Card

घर पर आसान तरीके से ढाबा स्टाइल लसूनी पनीर मसाला बनाएं और परिवार के साथ इसका स्वाद लें।

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Vrinda Srivastava

Ingredients

  • पनीर- 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • लहसुन- 12 से 15 कलियां (दरदरी कुटी हुई)
  • प्याज- 2 मीडियम (बारीक कटे हुए)
  • टमाटर- 2 बड़े (प्यूरी बनाई हुई)
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 से 2 (बारीक कटी हुई)
  • काजू- 10 से 12 (भिगोकर पेस्ट बनाया हुआ)
  • तेल या घी- 2 से 3 टेबलस्पून
  • जीरा- 1 टीस्पून
  • तेज पत्ता- 1
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर- डेढ़ टीस्पून
  • हल्दी- एक चौथाई टीस्पून
  • गरम मसाला- आधा टीस्पून
  • कसूरी मेथी- 1 टीस्पून (मसलकर)
  • नमक- स्वादानुसार
  • क्रीम- 2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए

Step

  1. Step 1:

    पनीर को हल्के गर्म नमकीन पानी में 5 मिनट के लिए डाल दें।

  2. Step 2:

    कड़ाही में तेल या घी गर्म करके जीरा और तेज पत्ता डालें।

  3. Step 3:

    कुटा हुआ लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भून लें।

  4. Step 4:

    प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह पकाएं।

  5. Step 5:

    हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं।

  6. Step 6:

    टमाटर की प्यूरी डालकर तेल अलग होने तक पकाएं।

  7. Step 7:

    काजू का पेस्ट मिलाकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।

  8. Step 8:

    पनीर और नमक डालकर 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

  9. Step 9:

    कसूरी मेथी, गरम मसाला और क्रीम डालें।

  10. Step 10:

    हरा धनिया डालकर सर्व करें।

अगर आपके घर में मेहमान आने वाले हैं या फिर आप वीकेंड पर कुछ स्‍पेशल बनाना चाहती हैं, तो लसूनी पनीर ट्राई कर सकती हैं। हम आपको इसकी आसान रेस‍िपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

लसूनी पनीर बनाने की रेस‍िपी

  • लसूनी पनीर को बनाने के ल‍िए सबसे पहले पनीर को अपनी पसंद के ह‍िसाब से टुकड़ों में काट लें। अब हल्के गर्म नमकीन पानी में 5 मिनट के लिए डाल दें। इससे पनीर में सॉफ्टनेस बनी रहेगी। इसके बाद अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। 
  • इसमें जीरा और तेज पत्ता डालें। जब खुशबू आने लगे, तब कुटा हुआ लहसुन डाल दें और धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। जब लहसुन हल्‍का सुनहरा हो जाए तब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें और इसे भी गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें। 
  • इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताक‍ि ये जले नहीं। लगातार चलाने से ये अच्‍छी तरह से गोल्‍डन ब्राउन हो जाते हैं। अब इसमें अदरक और हरी मिर्च डाल दें और कुछ देर इसे धीमी आंच पर भून लें ताकि इसका कच्चापन खत्म हो जाए। इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल दें और धीमी आंच पर ही इसे चलाएं।
  • अब टमाटर की प्यूरी डालकर तब तक पकाएं, जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे। जब मसाला पूरी तरह से तेल को रि‍लीज कर दे तो इसके बाद काजू का पेस्ट मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक पकने दें। अब पनीर और नमक डालें। इसे धीरे-धीरे हाथ से चलाते हुए 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। 
  • ध्‍यान रहे क‍ि बहुत तेज न चलाएं, वरना पनीर टूट सकते ह‍ैं। सबसे आख‍िरी में कसूरी मेथी, गरम मसाला और क्रीम डाल दें। इसके बाद एक से दो मिनट तक उबाल आने दें और फिर ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। आपका ढाबा स्टाइल लसूनी पनीर मसाला तैयार है।

यह भी पढ़ें: Chana Paneer Sabzi: इस बार करें कुछ अलग ट्राई, सभी को बनाकर खिलाएं चना पनीर सब्जी; देखें रेसिपी

 

lasooni paneer recipe (1)

कैसे सर्व करें?

इसे आप बटर नान, तंदूरी रोटी, रूमाली रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व सकती हैं। चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा बटर डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकती हैं। आप चाहें तो पनीर में ऊपर से भी बटर में बारीक कटे हुए लहसुन और लाल म‍िर्च का तड़का लगा दें। इससे स्‍वाद और ज्‍यादा बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के बनाएं 'बाल्टी पनीर', स्वाद एकदम शाही; पढ़ें रेसिपीबिना प्याज-लहसुन के बनाएं 'बाल्टी पनीर', स्वाद एकदम शाही; पढ़ें रेसिपी

तो अगर आप भी पनीर की कोई स्पेशल रेस‍िपी ट्राई करना चाहती हैं तो लसूनी पनीर बना सकती हैं। मैंने ये रेस‍िपी ट्राई की थी। यकीन मान‍िए, इसे खाकर मजा आ गया। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Self/Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।