बिना प्याज-लहसुन के बनाएं 'बाल्टी पनीर', स्वाद एकदम शाही; पढ़ें रेसिपी

Balti Paneer Recipe: मेहमानों का आना हो या फिर घर पर कोई खास कार्यक्रम इस मौके पर आमतौर पर लोग पनीर से जुड़ी रेसिपी जरूर बनाते हैं, लेकिन कई बार वहीं घिसी-पिटी पुरानी डिश खा-खाकर मन भर जाता है। अब ऐसे में अक्सर महिलाएं खाने में नई डिश ट्राई करती हैं, जो बच्चों-बडों हर किसी को पसंद आए। अगर आप भी कुछ ऐसा बनाना चाह रही हैं, तो एक बार बिना लहसुन-प्याज के बाल्टी पनीर जरूर बनाएं।
आमतौर पर लोगों को लगता है कि बिना गार्लिक और अनियन के शाही पनीर का स्वाद अधूरा है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको बाल्टी पनीर बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
बाल्टी पनीर रेसिपी Recipe Card
बाल्टी पनीर बनाने की रेसिपी
Ingredients
- 1 किलो- पनीर
- 2 कटोरी-तेल
- 3-4 बड़ा चम्मच- घी
- 1-तेज पत्ता
- 1 इंच- अदरक
- 2-सूखी टूटी हुई कश्मीरी लाल मिर्च
- 6-7 बड़े- टमाटर
- नमक-स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच- धनिया पाउडर
- 1-2 कप- पानी
- 2 बड़े चम्मच- धनिया के बीज
- 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च
- 4-5- लौंग
- 3-4-काली इलायची
- 1-2- बड़ी इलायची
- 7-8- हरी इलायची
- 7-8- काजू
- 1 बड़ा चम्मच- धनिया की पत्ती डंठल के साथ
Step
- Step 1:
प्रेशर कुकर में घी डालें, जब वह गर्म हो जाए तो उसमें तेज पत्ता, अदरक, सूखी कश्मीरी लाल मिर्च डालें और एक मिनट तक भूनें।
- Step 2:
इसके बाद टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं।
- Step 3:
टमाटरों का छिलका निकल जाए, तब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर 2 मिनट तक भूनें।
- Step 4:
इसके बाद इसमें पानी, नरम धनिया के पत्ते और घी डालकर उबालें।
- Step 5:
ग्रेवी पक जाने के बाद उसे निकालें और मिक्सी में डालकर एक चिकना और बारीक पेस्ट बनाएं।
- Step 6:
अब पैन में धनिया के बीज, काली मिर्च, लौंग, काली इलायची, हरी इलायची और काजू डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
- Step 7:
इसे मिक्सर ग्राइंडर के जार में डालें और बारीक पाउडर बनने तक पीस लें।
- Step 8:
इसके बाद पैन में तेल डालकर गर्म करें और पनीर के टुकड़े डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- Step 9:
इसके बाद कटोरे में पनीर को डालकर उसके ऊपर तैयार किया गया मसाला छिड़कें।
- Step 10:
अब बारी आती है मेन प्रोसेस की, इसके लिए एक हांडी में घी डालें।
- Step 11:
जब धुआं निकलने लगे तो उसमें तैयार की गई ग्रेवी डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं।
- Step 12:
अब मसाले में पानी डालकर उसे धीमी आंच पर पकने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- Step 13:
इसके बाद मैरीनेट किए गए पनीर, हरी मिर्च, ताजा धनिया और चीनी डालकर हाई फ्लेम पर 2-3 मिनट तक और पकाएं।
- Step 14:
आंच बंद करने के बाद इसे सर्व करने वाले बर्तन में निकालकर रोटी या नान के साथ गरमागरम परोसें।
बाल्टी पनीर बनाने की रेसिपी

- बाल्टी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले ग्रेवी बनाएं।
- इससे पहले प्रेशर कुकर में घी डालें, जब वह गर्म हो जाए तो उसमें तेज पत्ता, अदरक, सूखी कश्मीरी लाल मिर्च डालें और एक मिनट तक भूनें।
- इसके बाद टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं।
- जब टमाटरों का छिलका निकल जाए, तब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर 2 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद इसमें पानी, नरम धनिया के पत्ते और घी डालकर उबालें।
- अब ढक्कन से ढकें और 3-4 सीटी आने तक पकाएं।
- ग्रेवी पक जाने के बाद उसे निकालें और मिक्सी में डालकर एक चिकना और बारीक पेस्ट बनाएं।
- दूसरी तरफ पैन में धनिया के बीज, काली मिर्च, लौंग, काली इलायची, हरी इलायची और काजू डालकर 2-3 मिनट तक सूखा भूनें।
- इसे मिक्सर ग्राइंडर के जार में डालें और बारीक पाउडर बनने तक पीस लें।
- ग्रेवी और मसाला बनाने के बाद पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- इसके बाद इसमें पनीर के टुकड़े डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- अब टिशू पेपर पर निकालकर तेल सोखने तक रखें।
- इसके बाद कटोरे में पनीर को डालकर उसके ऊपर तैयार किया गया मसाला छिड़कें।
- अब बारी आती है मेन प्रोसेस की, इसके लिए एक हांडी में घी डालें।
- जब धुआं निकलने लगे तो उसमें तैयार की गई ग्रेवी डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं।
- अब मसाले में पानी डालकर उसे धीमी आंच पर पकने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद मैरीनेट किए गए पनीर, हरी मिर्च, ताजा धनिया और चीनी डालकर हाई फ्लेम पर 2-3 मिनट तक और पकाएं।
- आंच बंद करने के बाद इसे सर्व करने वाले बर्तन में निकालकर रोटी या नान के साथ गरमागरम परोसें।
इसे भी पढ़ें- गोभी-पनीर के पराठे तो बहुत खाए होंगे, अब ट्राई करें 2 तरह की कुरकुरी टिक्की; स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी
तो, अगर आपके घर कोई खास फंक्शन है, तो एक बार यह डिश जरूर बनाएं। इसका स्वाद चखने के बाद लोग तारीफ करते नहीं थकेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Shutterstock, Ranveer barar instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।