Maa Ke Hath Ka Jadu: मेरी मम्मी गर्मियों में जरूर बनाती हैं ये 4 कूलिंग चटनियां, आप भी थाली में कर सकती हैं शामिल

गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में खाने पीने का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। इन दिनों ऐसी डाइट लेने की सलाह दी जाती है जिससे पेट को ठंडक मिले। ऐसे में लोग ज़्यादातर कूलिंग ड्रिंक्स लेते हैं। ये हमारे पेट के साथ-साथ ओवर ऑल हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। ऐसे में हमने ऐसी महिलाओं को ढूंढ निकाला जो गर्मियों में कुछ स्पेशल रेसिपीज ट्राई करती हों।
हमने उत्तर प्रदेश जिले की रहने वाली कामिनी श्रीवास्तव से बात की। वो तीन बच्चों की मां हैं और हाउस वाइफ हैं। उनका कहना है कि वो गर्मियों में परिवार की सेहत का ध्यान रखते हुए हेल्दी चीजें ही बनाती हैं। उन्होंने बताया कि गर्मियों में वो 5 तरह की कूलिंग चटनी बनाती हैं। ये शरीर को ठंडा रखती हैं और खाने का स्वाद भी दोगुना कर देती हैं। आइए जानते हैं उन चटनीयों के बारे में-

पुदीना चटनी
गर्मी के मौसम में पुदीने का इस्तेमाल सबसे ज़्यादा किया जाता है। पुदीने की तासीर काफी ठंडी होती है। ऐसे में कामिनी श्रीवास्तव पुदीने की चटनी जरूर बनाती हैं। इसके लिए पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक और नींबू का रस मिलाकर पीस लें। ये चटनी आप पराठा, दाल-चावल या पूड़ी के साथ सर्व कर सकती हैं। साथ ही ये खिचड़ी और तहरी के साथ भी खूब अच्छी लगती है।
यह भी पढ़ें- Moong Dal Chutney: मूंगफली नारियल छोड़ें, इस बार बनाएं मूंग दाल की चटनी; आसान है रेसिपी
दही-पुदीने की चटनी
अगर आपको ज्यादा ठंडक चाहिए, तो आप दही और पुदीने की चटनी भी बना सकती हैं। जैसा कि आप सभी जानती हैं कि दही खाने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है और पुदीना स्वाद बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए दही में पुदीना, नमक और थोड़ा भुना जीरा मिलाकर इसे ग्राइंड कर लें। आपकी दही पुदीने की चटनी तैयार है।
यह भी पढ़ें- Peanut Curry Recipe: चटपटा खाने का है मन तो बनाएं मूंगफली की सब्जी, जानें रेसिपी
आम की खट्टी-मीठी चटनी
गर्मियों में आम तो खूब खाई जाती है। कच्चे आम का तो लोग खाने में भी इस्तेमाल कर लेते हैं। कच्चे आम से बनी चटनी भी शरीर को ठंडक पहुंचाती है और स्वाद में भी अलग होती है। इसे बनाने के लिए आप कच्चे आम में गुड़, पुदीना, जीरा और काला नमक डालकर पीस लें। ये भी खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।
यह भी पढ़ें- Aate Ke Fare: गेहूं के आटे और आलू से बनाएं यूपी-बिहार की फेमस डिश फरे, टेस्ट ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
-1774597281237.jpg)
नारियल की चटनी
नारियल भी हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में आप गर्मियों में नारियल की चटनी बनाकर भी खा सकती हैं। आमतौर पर लोग इसे साउथ इंडियन डिशेज के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप इसे रोज के खाने के साथ भी खा सकती हैं। इसे बनाने के लिए नारियल, हरी मिर्च, दही, नमक मिलाकर पीस लें। इसमें आप ऊपर से राई, चने और उड़द दाल का तड़का भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Crispy Toffee Samosa: सुबह के नाश्ते में फटाफट बनाएं क्रिस्पी टॉफी समोसा, आसान है रेसिपी
तो अगर आप भी गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चटनीयां बनाना चाहती हैं तो इनमें से कोई बना सकती हैं। ये खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।