Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:09 AM IST

Moong Dal Chutney: मूंगफली नारियल छोड़ें, इस बार बनाएं मूंग दाल की चटनी; आसान है रेसिपी

Moong Dal Chutney Recipe: नारियल और मूंगफली की चटनी अगर आप खा-खाकर बोर गई हैं, तो इस बार प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल की चटनी ट्राई करें। इडली, डोसा और परांठे के साथ खाने वाली यह आसान रेसिपी नीचे लेख में पढ़ें।
Updated:- 2026-03-15, 08:30 IST
image

Quick Breakfast Chutney Recipes: अक्सर लोग इडली, डोसा या परांठे के साथ मूंगफली या नारियल की चटनी बनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मूंग दाल की चटनी ट्राई की है? अगर आप नारियल या मूंगफली के छिलके उतारने के काम से बचना चाहती हैं, तो मूंग दाल एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है। यह लाजवाब स्वाद और होने के क्रीमी सोंधापन खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। इसके लिए आप लिए पीली या हरी दोनों में से कोई एक दाल ले सकती हैं।

मूंग दाल की चटनी Recipe Card

मूंग दाल की चटनी बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • पीली मूंग दाल- आधा कप
  • लहसुन- 4-5 कलियां
  • अदरक- आधा इंच का टुकड़ा
  • हरी मिर्च- 2-3
  • इमली या नींबू का रस- एक छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल
  • राई-आधा चम्मच
  • करी पत्ता
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • नमक- स्वादानुसार
  • हींग-चुटकी भर

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें।

  2. Step 2:

    इसके बाद सूखी मूंग दाल डालकर भूनें जब तक वह सुनहरा न हो जाए।

  3. Step 3:

    भूनने के बाद दाल को एक कटोरे में निकाल लें और 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

  4. Step 4:

    अब भिगोई हुई दाल का पानी निकाल दें और उसे मिक्सी के जार में डालें।

  5. Step 5:

    इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक और इमली का पल्प या नींबू का रस डालें।

  6. Step 6:

    फिर थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे एकदम बारीक पेस्ट होने तक पीस लें।

  7. Step 7:

    अगर आपको गाढ़ी चटनी पसंद है तो पानी कम डालें, और अगर पतली चाहिए तो थोड़ा पानी बढ़ा दें।

  8. Step 8:

    चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का तैयार करें।

  9. Step 9:

    इसके लिए पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें राई डालकर चटकने दें।

  10. Step 10:

    आगे इसमें हींग, सूखी लाल मिर्च और ताजे करी पत्ते डाल दें।

  11. Step 11:

    गैस बंद करें और इस गरमा-गरम तड़के को पिसी हुई चटनी के ऊपर डाल दें।

मूंग दाल न केवल पचने में आसान होती है बल्कि यह प्रोटीन से भरपूर भी है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और रसोई में रखी चीजों से यह मिनटों में तैयार हो जाती है। खासकर अगर आपके घर मेहमान आ गए हो या फिर कोई खास मौका हो। नीचे लेख में जानें यह चटनी बनाने की विधि और जरूरी सामग्री-

मूंग दाल की चटनी बनाने की विधि

moong dal chutney

  • सबसे पहले एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें।
  • इसके बाद सूखी मूंग दाल डालकर भूनें जब तक वह सुनहरा न हो जाए।
  • भूनने के बाद दाल को एक कटोरे में निकाल लें और 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
  • अब भिगोई हुई दाल का पानी निकाल दें और उसे मिक्सी के जार में डालें।
  • इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक और इमली का पल्प या नींबू का रस डालें।
  • फिर थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे एकदम बारीक पेस्ट होने तक पीस लें।
  • अगर आपको गाढ़ी चटनी पसंद है तो पानी कम डालें, और अगर पतली चाहिए तो थोड़ा पानी बढ़ा दें।
  • चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का तैयार करें।
  • इसके लिए पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें राई डालकर चटकने दें।
  • आगे इसमें हींग, सूखी लाल मिर्च और ताजे करी पत्ते डाल दें। गैस बंद करें और इस गरमा-गरम तड़के को पिसी हुई चटनी के ऊपर डाल दें।

मूंग दाल चटनी बनाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

अगर आप इसे और भी रिच बनाना चाहते हैं, तो दाल भूनते समय उसमें एक चम्मच सफेद तिल भी डाल सकते हैं। इससे चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा और यह देखने में भी बहुत अच्छी लगेगी।

इसे भी पढ़ें-  Orange Peel Curry: संतरे के छिलके फेंके नहीं बनाएं मसालेदार करी, नोट करें रेसिपी

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।