भूख लगने पर बनाए जा सकते हैं यह लो फैट स्नैक्स

जब भी हमें हल्की भूख लगती है तो स्नैकिंग करने का मन करता है। लेकिन जब बात स्नैकिंग की हो तो अक्सर दिमाग में अनहेल्दी फूड ऑप्शन ही आते हैं। यह देखने में आता है कि अक्सर लोग अपने अधिक वजन या स्वास्थ्य समस्याओं का जिम्मेदार स्नैकिंग को ही मानते हैं। हालांकि, यह भी मील्स का अहम् हिस्सा है। तीन मुख्य मील्स के अलावा मिड-मील्स लेना भी उतना ही आवश्यक है। मिड-मील्स में अक्सर हम स्नैकिंग करते है, जो पेट व मन दोनों को तृप्त करती है।
लेकिन स्नैकिंग करने से ज्यादा जरूरी है सही तरह से स्नैकिंग करना। अगर मिड-मील्स में ऑयली या फ्राइड फूड खाया जाए तो इससे ना केवल कैलोरी काउंट बढ़ता है, बल्कि अन्य भी कई समस्याएं पैदा होती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ लो-फैट स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से मिड-मील्स का हिस्सा बना सकते हैं-
मोठ दाल और चना की चाट
आमतौर पर लोग दाल को सब्जी के रूप में खाते हैं। लेकिन आप मोठ दाल की मदद से एक लो फैट स्नैक्स भी तैयार कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कप मोठ दाल
- 2 बड़े चम्मच काबुली चना
- 3 उबले आलू
- 1 खीरा
- 2 टमाटर
- 2 प्याज
- 2 हरी मिर्च
- चाट मसाला
- 2 नींबू
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले मोठ की दाल और काबुली चना को अलग अलग अंकुरित कर लें।
- इसके लिए आपको उन्हें रात भर पानी में डुबो देना है और अगले दिन कम से कम 24 घंटे के लिए कपड़े में लटका देना है।
- इस तरह उनके दाने अंकुरित हो जाएंगे। अब मोठ की दाल को भाप देकर पका लें।
- यहां ध्यान दें कि दाल को सीधे पानी में नहीं उबालना चाहिए क्योंकि इससे दाल बहुत नरम और नम हो जाएगी।
- अब काबुली चना (काबुली चना पुलाव रेसिपी) और आलू उबाल लें।
- अब मोठ दाल, काबुली चना मिला लें।
- चाट तैयार करने के लिए आप इसमें उबले हुए आलू काटकर उसके साथ टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, प्याज को छोटे छोटे टुकड़ों में काटिये और दाल में मिला दीजिये।
- इसमें स्वादानुसार नमक चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस निचोड़ें।
- आप इसमें अपनी इच्छानुसार व स्वादानुसार मसालों को एडजस्ट कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:10 मिनट में बनाएं 'पुदीना आलू चाट', जानें रेसिपी
राजमा चाट रेसिपी
राजमा को अगर आप सब्जी की तरह खाकर बोर हो गए हैं और एक नए अंदाज में लो फैट स्नैक्स को टेस्ट करना चाहते हैं तो ऐसे में आप राजमा चाट रेसिपी ट्राई करके देखें। इस रेसिपी में राजमा को उबालकर कुछ सब्जियों व मसालों का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है, जिसके कारण इसकी गिनती एक लो फैट स्नैक्स में होती है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कप उबली हुई राजमा
- 1 शिमला मिर्च
- 1/4 कप उबले हुए कॉर्न
- 1/4 बड़ा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
- 1 मध्यम प्याज
- 1 गाजर
- आवश्यकता अनुसार नमक
- 1/4 बड़ा चम्मच चाट मसाला
- 1 हरी मिर्च
इसे जरूर पढ़ें:Leftover Rajma: बचे हुए राजमा को फेके नहीं बल्कि बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले रातभर के लिए राजमा को भिगोकर छोड़ दें और अगली सुबह उसे उबालकर तैयार कर लें।
- अब सभी सब्जियों जैसे प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर एक बाउल में डालें।
- साथ ही इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब बाउल में उबला हुआ राजमा और कॉर्न डालिये।
- इसे अच्छी तरह टॉस कीजिए, ताकि राजमा, कॉर्न व सभी मसाले आपस में मिक्स हो जाएं।
- अब, आप सलाद को कटे हरे धनिये से सजाएं और सर्व करें।
- आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की अन्य सब्जियां जैसे टमाटर व अन्य बीन्स आदि को भी शामिल कर सकती हैं।
तो अब आप किस स्नैक को सबसे पहले बनाना व टेस्ट करना पसंद करेंगे? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।