Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Sid-Kiara Wedding: राजस्थानी स्नैक्स जो आपको जरूर ट्राई करने चाहिए

    आज हमने आपके लिए एक ऐसी लिस्ट तैयार की है जिसमें शामिल हैं राजस्थान के फेमस स्नैक्स। शाम की चाय के साथ आप इन स्नैक्स का आनंद लें। चलिए इस आर्टिकल में ऐसे कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स के बारे में जानें।
    author-profile
    Updated at - 2023-02-06,13:33 IST
    Next
    Article
    most popular rajasthani snacks

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधने वाले हैं। उनकी शादी में क्या-क्या सर्व किया जाएगा इसका हल्ला पहले ही हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी शादी में राजस्थान के कई व्यंजन शामिल किए जाएंगे। राजस्थान के खाने की बात करें तो यह एक ऐसा समृद्ध राज्य है जिसका भोजन काफी लोकप्रिय है। यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत की वजह से इतना पॉपुलर हैं। यहां इतनी हजारों और लाखों डिशेज हैं, जिनमें से कुछ मजा आपने लिया हो, मगर काफी डिशेज के बारे में जानकारी किसी को नहीं है। 

    मनोरम शाकाहारी मारवाड़ी डिशेज़ से लेकर शाही मांसाहारी व्यंजनों तक- राजस्थानी व्यंजन स्वाद के किसी बड़े पॉटलक से कम नहीं है। इसी तरह चटपटे, मसालेदार, राजस्थानी स्नैक्स की भी अपनी अलग पॉपुलैरिटी है। इसलिए आज हम इन स्वादिष्ट स्नैक्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप भी अपनी शाम की चाय के साथ खा सकते हैं। इन्हें बनाकर इसका आनंद उठाएं और मन में तो समझा ही जा सकता है कि आप सिड और कियारा की शादी में ये स्नैक्स खा रहे हैं। 

    कलमी वड़ा

    rajasthani snack kalmi vada

    ये डीप फ्राइड स्नैक्स आपके शाम के स्नैक्स को काफी मजेदार बना सकते हैं। इसे चना, अरहर, मूंग जैसी दालों के मिक्स से बनाया जाता है। बारीक कटा प्याज, थोड़ी सी सौंफ और साबुत धनिया इसके स्वाद को एन्हांस करते हैं। यह बाहर से एकदम क्रंची होता है और अंदर से सॉफ्ट लगता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसके साथ पुदीना की चटनी सर्व की जाती है। 

    इसे भी पढ़ें: सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट्स से झटपट बना सकते हैं ये स्नैक रेसिपीज

    कांजी वड़ा

    यह राजस्थान का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड भी है जो आपको अलग-अलग शहरों में स्टॉल्स पर मिलता जरूर दिखेगा। यह एक बहुत सिंपल और स्वादिष्ट रेसिपी होती है। यह एक पेय है जिसे होली पर बहुत सर्व किया जाता है। फर्मेंटेशन से बनी इस खट्टी ड्रिंक में मूंग दाल से तैयार किए गए वड़े शामिल होते हैं। 

    मिर्ची वड़ा

    mirchi vada rajasthani snack

    अगर आपको मिर्ची खाना पसंद नहीं है तो फिर आप इसे स्किप कर सकते हैं, लेकिन स्पाइसी पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक परफेक्ट स्नैक है। इस मिर्ची वड़े के बीजों को निकालकर स्पाइसी आलू भरे जाते हैं जिसे बेसन में कोट करके डीप फ्राई किया जाता है। राजस्थान के जोधपुर शहर में चूंकि इसकी उत्पत्ति हुई इसलिए यह आपको ज्यादा उसी शहर में मिलेगा। इसे जोधपुर में मावा कचौड़ी के साथ खाया जाता है।

    प्याज़ की कचौरी

    कचौरी के दीवाने वैसे सिर्फ राजस्थान में नहीं, बल्कि देश में मौजूद हैं। इसे एक पफ पेस्ट्री कहें तो गलत नहीं होगा, बस इसमें फिलिंग्स तीखी दाल से भरी जाती है। प्याज़ कचौरी में आपको प्य़ाज के साथ कई मसालों को मिक्स किया जाता है और फिर एक स्वादिष्ट फिलिंग से भरी कचौड़ी का आनंद आप उठाते हैं। प्याज़ कचौरी आकार में थोड़ी बड़ी भी होती है और मीठी और खट्टी चटनी के साथ परोसी जाती है। यह रेसिपी भी जोधपुर में ही पहली बार बनाई गई थी जो फिर पूरे राजस्थान में फेमस हुई।

    इसे भी पढ़ें: सिर्फ 1 चम्मच तेल की मदद से बनाएं 3 तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स

    धुस्का

    dhuska rajasthani snack

    धुस्का को वैकल्पिक रूप से धूस्का भी कहते हैं और यह एक और स्पेशल राजस्थानी स्नैक है जिसे 'होली' के त्यौहार के दौरान खाया जाता है। इसे जिन इंग्रीडिएंट्स से तैयार किया जाता है चावल का आटा, चने का आटा, मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च और नमक होता। इसे एक सॉफ्ट बैटर में तैयार करके डीप फ्राई किया जाता है। धुस्का को पुदीने की चटनी या टमाटर केचप के साथ परोसा जाता है।

    सिड-कियारा की शादी तो बहाना है, इन स्नैक्स को आप वैसे भी घर पर तैयार करके इनका मजा उठा सकती हैं। ऐसी कई सारी डिशेज हैं जिन्हें आपको एक बार ट्राई जरूर करना चाहिए। 

    हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

    Image Credit: Freepik, Sanjeev Kapoor

     
    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi