Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:24 PM IST

घर में बनानी है होटल जैसी बटर गार्लिक नान? तो ये आसान रेसिपी करें ट्राई

अगर आपको भी घर में रेस्त्रां स्टाइल की गार्लिक नान बनानी है तो उसके लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी और घर में लें होटल का मज़ा। 
Updated:- 2019-12-15, 09:00 IST
easy naan bread recipe no yeast no yogurt

हर पार्टी, हर शादी, हर खास मौके की जान नान होती है। भारत में तो हर जगह ये काफी लोकप्रिय है। खास तौर पर नॉर्थ इंडिया में तो इसके दीवाने काफी ज्यादा हैं। पर कई लोगों की शिकायत होती है कि घर में होटल जैसी अच्छी नान नहीं बन पाती। तो चलिए जानते हैं आज नान की खास रेसिपी। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इस रेसिपी में ओवन में नान बनाने का तरीका और बिना ओवन के बनाने का तरीका दोनों दिए हुए हैं। 

बटर गार्लिक नान Recipe Card

ये नान बिलकुल वैसी ही बनेगी जैसी होटल में मिलती है। बस इसमें समय थोड़ा ज्यादा लग सकता है। आप चाहें तो इसका आटा रात में बना कर रख सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 180 min
Prep Time: 130 min
Cook Time: 50 min
Servings: 5
Level: High
Course: Main Course
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 3.5 कप मैदा
  • ईस्ट (खमीर)
  • 1 छोटा चम्मच शक्कर
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा कप दही
  • थोड़ा सा गर्म दूध
  • तेल (ऑलिव ऑयल भी ले सकती हैं)
  • ग्रेट किए हुए लहसुन
  • 3-4 चम्मच बटर
  • थोड़ा सा धनिया (आप चाहें तो फ्लेवर बदलने के लिए ऑरिगैनो इस्तेमाल करें)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक को मिलाकर रख लें। अभी 1 चम्मच नमक काफी होगा।

  2. Step 2:

    अब एक स्टील के बर्तन में खमीर और शक्कर मिलाकर गुनगुने पानी में डालकर रख दें, इसे 5-10 मिनट रखा रहने दें।

  3. Step 3:

    जब खमीर उठने लगे तो उसे दूध, दही और थोड़े से तेल के साथ मिला लें। इसे अच्छे से चलाएं और इसमें आटे और नमक का मिक्सचर मिलाएं। थोड़ा आटा बचा लें अगर बैटर ज्यादा पतला हो गया तो काम आएगा।

  4. Step 4:

    इसी के साथ, ग्रेट की हुई लहसुन की कलियां भी डालें। इसे अपने हिसाब से डालें। बहुत ज्यादा भी नहीं बहुत कम भी नहीं। जब ये मिल जाए तो इसमें धीरे-धीरे बचा हुआ आटा मिलाएं। गुंथा हुआ आटा बहुत चिपचिपा नहीं होना चाहिए।

  5. Step 5:

    अब आटे को एक ऐसे बर्तन में ट्रांसफर कर लें जिसमें ग्रीस लगा कर रखा हो। अब इसे कपड़े से ढक कर रख दें और इसे कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

  6. Step 6:

    अब इस आटे को अपने हाथों में तेल लगाकर डिवाइड करें और पेड़े बना लें। इसे भी से कपड़े से ढक कर 10-15 मिनट के लिए रख दें।

  7. Step 7:

    अब 3 चम्मच बटर में बचे हुए ग्रेटेड लहसुन और थोड़ी सी कटी हुई हरी धनिया डालें। ताकि नान के लिए गार्लिक बटर तैयार हो सके।

  8. Step 8:

    अब अपना तंदूर ओवन तैयार रखें और तेल लगाकर इस नान को फैलाएं। ये पराठे या रोटी की तरह नहीं फैलेगी बल्कि जैसा शेप आप होटल में देखती हैं वैसी बनेगी। इसे तेल की मदद से तंदूर ओवन में चिपकाएं और सेकें।

  9. Step 9:

    अगर ओवन नहीं है तो आप पैन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पर ध्यान रहे ये लोहे का हो और इसमें ठीक से तेल या बटर लगा लें। पैन में सेकते समय इसे ऊपर से ढक भी सकती हैं।

  10. Step 10:

    अब इसे एक तरफ से पकाने के बाद इसे पलट लें और पकी हुई तरफ में गार्लिक बटर लगाएं। ऐसा ही दूसरी तरफ भी करें। आपकी गर्म नान तैयार है। आप इसे तभी सेकें जब ये खानी हो।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।