herzindagi

ये हैं मुंबई के 10 सबसे फेमस फूड, खाते ही आ जाएगा मजा

मुंबई का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में वहां की खचाखच लोगों से भरी ट्रेन, ऑडिशन देते हुए लोग और चाव से मुंबई की फेमस डिश खाते हुए लोग नजर आते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई शहर की बात ही निराली है। अगर आपको अच्छा और स्वादिष्ट खाना खाना पसंद है तो मुंबई आपके लिए एक दम बेस्ट जगह है। यहां आपको खाने की सबसे ज्यादा वैरायटी मिल जाएगी। लेकिन अगर आप कुछ बेहतर फूड की तलाश में हैं तो आज हम आपके लिए मुंबई के 10 सबसे फेमस फूड की लिस्ट लेकर आए हैं जिनका स्वाद आपको अपनी जिंदगी में एक बार तो लेना चाहिए।

Hema Pant

Editorial

Updated:- 28 Feb 2022, 15:02 IST

बन मस्का

Create Image :

बन मस्का मुंबई के लोगों के खाने का अहम हिस्सा है। आपको बड़े होटल से लेकर ठेल तक आसानी से बन मस्का मिल जाएगा। बन मस्का में क्रस्टी बन के साथ जमकर मक्खन लगाया जाता है और यह बेहद ही सॉफ्ट होता है। इसके साथ ही बन मस्का का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे दूध वाली चाय के साथ खाया जाता है। क्या आप भी ट्राई करना चाहेंगे मुंबई का फेमस बन मस्का तो अगली बार जब भी मुंबई जाएं तो एक बार बन मस्का का स्वाद जरूर चखें और अगर आप सबसे बेहतरीन बन मस्का खाना चाहते हैं तो आपको कयानी, धोबी तलाव जाना चाहिए। 

 

गोभी मंचूरियन

Create Image :

आपने चिकन मंचूरियन तो जरूर सुना होगा,लेकिन बता दें कि मुंबई वालों ने वेजीटेरियन लोगों के लिए इस डिश को इजात किया है। गोभी मंचूरियन खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और इसे लाल चटनी के साथ परोसा जाता है। अगर आपको चटपटा खाना पसंद है तो इस बार गोभी मंचूरियन जरूर ट्राई करें।

चाइनीज भेल

Create Image :

चाइनीज भेल भी मुंबई के सबसे फेमस फूड में से एक है। हालांकि, शायद आप इसके नाम से थोड़ा सा कंफ्यूज होंगे? तो आपकी कंफ्यूजन दूर करने के लिए बता दें कि यह नूडल्स और कुछ सब्जियों और मसालों को मिश्रण हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत के लोगों को यह फूड मुंबई वालों की देन है। बता दें कि चाइनीज भेल में नूडल्स को फ्राई किया जाता है और फिर इसमें प्याज, टमाटर मिर्च और शेजवान सॉस डालकर बनाया जाता है। चाइनीज भेल खूब चटपटी होती है अगर आपको चटपटा खाना पसंद है तो आपको यह जरूर ट्राई करना चाहिए। 

 

कीमा घोटाला

Create Image :

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि मुंबई में कई ईरानी कैफे मौजूद हैं और इन कैफे में तरह-तरह का खाना मिलता है। इन्हीं में से एक मुंबई का सबसे फेमस फूड है कीमामा घोटाला। कीमा घोटाला कीमा और अंडे का स्वादिष्ट मिश्रण है। अगर आप भी अंडा या कीमा दोनों में से एक चीज खाना पसंद करते हैं तो आपको इस डिश को जरूर चखना चाहिए। मुंबई में सबसे अच्छा कीमा घोटाला कैफे मिलिट्री, फोर्ट में मिलता है। 

फ्रैंकी

Create Image :

आपने तरह-तरह के रोल खाए होंगे लेकिन अगर आपने मुंबई का फ्रैंकी रोल नहीं खाया तो समझ लीजिए की आपने आज कुछ स्वादिष्ट नहीं खाया। यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई वालों का पहला प्यार है फ्रैंकी रोल। फ्रैंकी रोल में वेज और नॉन वेज दोनों वैरायटी में मिलता है। साथ ही आजकल फ्रैंकी रोल के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं जो इस फूड को और भी स्वादिष्ट बनाता है। इसके साथ ही बता दे कि इस फूड का नाम फेमस क्रिकेटर फ्रैंक वॉरेल के नाम पर रखा गया था। 

बॉम्बे सैंडविच

Create Image :

बॉम्बे सैंडविच भी मुंबई के सबसे फेमस फूड में से एक है। हालांकि, इसके साथ में ही बॉम्बे है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फूड मुंबई वालों के लिए कितना होगा। बॉम्बे सैंडविच में आलू, खीरा, टमाटर, चुकंदर, प्याज, शिमला मिर्च, चटनी और पनीर को बटर वाले सफेद ब्रेड में डालकर बनाया जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो अपनी पसंद अनुसार इसमें सब्जियां ऐड करवा सकते हैं या नहीं भी। इसके अलावा आप टोस्ट या सिंपल बॉम्बे सैंडविच भी खा सकते हैं। सबसे बेस्ट बॉम्बे सैंडविच का अगर आप स्वाद चखना चाहते हैं तो आपको जेवियर्स कॉलेज, धोबी तलाओ के बाहर सैंडविचवाला ट्राई करें।

 

वड़ा पाव

Create Image :

वड़ा पाव मुंबई का सबसे फेमस फूड है। यह दो चीजों वड़ा और पाव से बनता है और इसका स्वाद दोगुना करने के लिए इसके साथ हरी मिर्च और चटनी दी जाती है। बता दें कि वड़ा पाव को 1966 में अशोक वैद्य नाम के एक शख्स ने बनाया था और उनके द्वारा पहला वड़ा पाव स्टॉल दादर स्टेशन पर लगाया गया था। 

बॉम्बिल

Create Image :

बॉम्बिल भी मुंबई वासियों की पहली पसंद है। बॉम्बिल (बॉम्बे डक) एक फिश डिश है जो ज्यादातर गोमांतक या मालवानी रेस्तरां में मिलता है। इसमें फिश को क्रिस्पी और बैटर फ्राई करके परोसा जाता है। (फिश करी बनाने के 8 तरीके जानें)

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर के 5 सबसे बेहतरीन वेजीटेरियन रेस्टोरेंट, कहां और कैसे जाएं

दही सेव पुरी चाट

Create Image :

दही सेव पुरी चाट आपको मुंबई के हर ठेले पर मिल जाएगा। सेव पुरी एक और चाट है जो अनिवार्य रूप से पुरी से बना होता है जो कि सूखे आलू, प्याज, 3 तरह की चटनी (इमली, मिर्च और लहसुन) से बनाया जाता है और सेव (छोले के आटे के पेस्ट से बने कुरकुरे नूडल्स के छोटे टुकड़े) के साथ सर्व किया जाता है। यह कच्चे आम या नींबू और चाट मसाला के साथ खाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की 7 सबसे फेमस डिश, क्या आपने खाई है

 

पाव भाजी

Create Image :

पाव भाजी को मुंबई वालों की फेवरेट डिश माना जाता है। पाव भाजी की भाजी में टमाटर, आलू, मटर, पनीर जैसी कई सब्जियों को मिक्स करके बनाया जाता है और इसके ऊपर खूब सारा बटर डाला जाता है। पाव को बटर में सेंक कर इसे भाजी और हरी चटनी, प्याज के साथ परोसा जाता है। अगर आप मुंबई जाएं तो इस बार पाव भाजी का लुफ्त जरूर उठाएं।