कम तेल और मसाले से इस तरह बनाएं मसाला भिंडी

गर्मी और बारिश के दिनों में मार्केट में भिंडी अच्छी और सस्ती कीमत में मिल जाती है। इसके अलावा बच्चों और बड़े सभी को इस सब्जी का स्वाद पसंद आता है। घरों में मसाला भिंडी कई तरह से बनाई जाती है, लोग दही भिंडी, भरवां भिंडी, आलू भिंडी, भिंडी की भुजिया समेत कई सारी रेसिपी बनाकर इसका स्वाद ले सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके फेवरेट भिंडी की रेसिपी बताएंगे। इस भिंडी को आप बहुत कम तेल और मसाले में बनाकर इसका स्वाद ले सकते हैं। वैसे तो नाम इसका मसाला भिंडी है, लेकिन आज हम इसे कम तेल और मसाले के इस्तेमाल से स्वादिष्ट और चटपटी बनाने की विधि बताएंगे।
मसाला भिंडी सामग्री

- आधा किलो भिंडी
- 2-3 लाल या हरी मिर्च
- 1-2 चम्मच सरसों का तेल
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच जीरा पाउडर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 3-4 लहसुन की कली
- 2 बड़े प्याज बारीक कटे हुए
कैसे बनाएं भिंडी मसाला
- सबसे पहले भिंडी को आप पानी में साफ धोकर कपड़े से पोंछ लें और गोल या लंबे आकार में काट लें।
- प्याज, लहसुन और मिर्च को भी काटकर एक प्लेट में रखें।
- अब कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें और उसमें जीरा, लहसुन और मिर्च डालकर चटकाएं।
- अब भिंडी डालकर 5-7 मिनट तक तेज आंच में भून लें और लगातार कलछी से चलाते रहें।
- 5-7 मिनट बाद प्याज डालकर आंच कम कर दें और लगातार चलाते रहें।
- जब भिंडी अच्छे से भून जाए तो उसमें नमक, मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, थोड़ा सा गरम मसाला पाउडर डालकर सभी को मिक्स करें।
- भिंडी अच्छे से मसालों के साथ भून जाए तो उसमें एक से डेढ़ नींबू के रस को निचोड़ कर भिंडी में मिलाएं।
- सब्जी को अच्छे से मिक्स करने के बाद चावल और रोटी के साथ खाने के लिए परोसें।
इसे भी पढ़ें: छोटे-छोटे आम से भी बनाया जा सकता है अचार, मात्र 3 इनग्रेडिएंट्स से मिनटों में करें तैयार
मसाला भिंडी बनाते वक्त न करें ये गलतियां

- भिंडी को काटने से पहले धोकर पोंछ लें, काटने के बाद भिंडी धोने से उसमें से जैली निकलने लगेगी।
- मसाला भिंडी बनाते वक्त सिर्फ 5-7 मिनट तक तेज आंच में पकाना है और वो भी लगातार कलछी चलाते हुए, नहीं तो भिंडी जल जाएगी।
- भिंडी में 5-7 मिनट बाद ही प्याज डालें, नहीं तो सब्जी भूनते तक प्याज पूरी जल जाएगी।
- भिंडी में ज्यादा तेल न डालें, आप इसे 2 चम्मच तेल में ही अच्छे से बना सकते हैं।
- अंत में नींबू का रस जरूर डालें, यह सब्जी को चटपटा बनाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें: 3 प्याज से भी तैयार किया जा सकता है आचार, नोट करें आसान रेसिपीज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।