बची हुई सोन पापड़ी मिठाई से आप भी बनाएं ये शानदार रेसिपीज

अच्छा! अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि बची हुई सोन पापड़ी मिठाई का क्या करती हैं, तो आपका जवाब क्या होता है? शायद, आपका जवाब हो कि 'अगर घर में कोई नहीं खाता है तो हम उसे फेंक देते हैं। लेकिन, अगर यह बोला जाए कि बची हुई सोन पापड़ी मिठाई को फेंकने के बदले आप एक से एक बेहतरीन रेसिपीज आसानी से बना सकती हैं, तब आपका जवाब क्या होगा? जी हां, अगर आपके भी घर में सोन पापड़ी मिठाई अधिक बच जाती है, तो उसे फेंकने की जगह आसानी से कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज बहुत कम समय में बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
सोन पापड़ी की खीर

सामग्री
बची हुई सोन पापड़ी- 1 कप, बासमती चावल-1/2 कप, दूध-1/2 लीटर, ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध को उबलने के लिए गैस पर रख दें।
- दूध उबलने के बाद चावल और इलायची पाउडर को भी डालकर कुछ देर पका लें।
- इसके बाद बची हुई सोन पापड़ी को क्रश करके दूध में डालें और गाढ़ा होने तक पका लें। ध्यान रहें आंच मध्यम होना चाहिए।
- लगभग 10 मिनट पकने के बाद ऊपर से ड्राई फ्रूट्स को डालकर गैस को बंद कर दीजिए।
इसे भी पढ़ें:चलिए जानते हैं गुड़ से बनने वाली 5 तरह की सबसे फेमस रेसिपीज के बारे में
मीठी कचौड़ी

सामग्री
बची हुई सोन पापड़ी- 1 कप, गेंहू का आटा-2 कप, तिल-1/4 चम्मच, इलायची पाउडर-1/3 चम्मच, तेल-ज़रूरत के हिसाब से
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप सोन पापड़ी, इलायची और तिल को मिक्सर में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसे आटे में डालें और ज़रूरत के हिसाब में पानी डालकर आटे को गूंथ लें और कुछ देर के लिए अलग रख दें।
- इधर आप एक कढ़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दें।(सोन पापड़ी को ऐसे बनाएं घर पर)
- अब आप गूंथे हुए आटे में से लीजिए और कचौड़ी के आकार में बनाकर तेल में डालें और अच्छे से तल लें।
- इसी तरह आप मीठे पराठे भी आसानी से बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:घर पर बनाएं ये 3 तरह की जलेबियां, करेंगे सभी पसंद
सोन पापड़ी का कस्टर्ड पाउडर

सामग्री
बची हुई सोन पापड़ी-1 कप, दूध-2 कप, ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, चीनी-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप सोन पापड़ी मिठाई को मिक्सर में डालकर अच्छे से क्रश कर लें।
- इधर आप एक पैन में दूध को डालकर उबाल लें।
- दूध उबालने के बाद दूध में सोन पापड़ी, इलायची पाउडर, चीनी और ड्राई फ्रूट्स को डालकर ओवन में डालें।
- लगभग 20 मिनट बाद दूध सुख जाने के बाद ओवन से निकाले और ठंडा होने बाद मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।