Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी चूरा, बाजार की नमकीन भी इसके आगे लगेगी फीकी

हमारे यहां भारतीय घरों में लोगों का सबसे पसंदीदा खाना चावल ही होता है। हालांक‍ि, ये थोड़ा ज्यादा ही बन जाता है और कई बार तो ये बच भी जाता है। ऐसे में ज्‍यादातर लोग इसे फेंक देते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर ही बचे हुए चावल से क्र‍िस्‍पी चूरे का नमकीन बना सकती हैं।
Updated:- 2026-04-12, 11:28 IST
leftover rice recipe

हमारे यहां भारतीय घरों में रोजाना के खाने में दाल-चावल और रोटी-सब्जी तो बनती ही है। इन्हें खाने से शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती है। हालांकि, ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है कि चाहे जितना हिसाब से खाना बना लें, कुछ न कुछ बच ही जाता है। ऐसे में कई लोग दूसरे दिन इसे खा लेते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन्हें फेंक देते हैं।

चावल की बात करें तो ज्यादातर लोग बचे हुए राइस को फ्राई कर लेते हैं या सब्जी के साथ खा लेते हैं, लेकिन हम आपको बचे हुए चावल से ऐसी यूनिक रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे आपको यकीन ही नहीं होगा कि आपने इसे घर पर बना लिया है। आइए जानते हैं, उस यूनिक रेसिपी के बारे में-

leftover rice

बचे हुए चावल से बनाएं बाजार जैसा क्रिस्पी चूरा

हम आपको Leftover Rice से चूरा बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल, हमने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर इसी का वीडियो देखा था, तो सोचा आप तक भी ये रेसिपी भी पहुंचाई जाए।

यह भी पढ़ें- Leftover Gravy Recipe: सब्जी खत्म और ग्रेवी बच गई, तो फेंकने के बजाय मिनटों में बनाएं ये 2 धांसू डिश, सभी करेंगे कुक‍िंग स्‍क‍िल्‍स की तारीफ

कैसे बनाएं बचे हुए चावलों का क्रिस्पी चूरा?

  • सबसे पहले बचे हुए पके चावल लें
  • इन्हें एक साफ कपड़े या प्लेट में फैलाकर रख दें
  • अब इन्हें एक दिन के लिए तेज धूप में सुखाएं
  • ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह सूखकर क्रिस्पी हो जाएं
  • इसके बाद इसे कड़ाही में गर्म तेल में तल लें
  • ये फूलकर और कुरकुरे होकर चूरे जैसे बन जाएंगे
  • इन्हें निकालकर अलग रख लें

यह भी पढ़ें- Korean Food Recipe: घर पर बनाएं कोरियन स्ट्रीट स्टाइल Tteok-bokki, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

चूरे से तैयार करें नमकीन

नमकीन बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल लें। इसके बाद इसमें मूंगफली, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें फिर इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालें। आप चाहें तो इसमें पेरी पेरी मसाला भी एड कर सकती हैं। हालांकि, ये केवल आपके स्वाद पर ही निर्भर करता है। अब इसमें तले हुए चावलों का चूरा डालकर अच्छे से मिला लें। आपका टेस्टी चूरा नमकीन तैयार है। हां, बस ध्यान रखें कि इसे तुरंत ढके नहीं या स्टोर न करें। इसे ठंडा होने के बाद ही स्टोर करें। आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सब्जी नहीं, अब ट्राई करें लौकी राइस की ये 2 चटपटी रेसिपीज; स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे

leftover rice recipe (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • चावल हमेशा पूरे सूखे हुए होने चाहिए
  • तलने पर बहुत ज्यादा लाल न करें
  • तेल हमेशा मीडियम हाई फ्लेम पर गर्म होना चाहिए
  • इसे एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करें

यह भी पढ़ें- पोह‍े से एक नहीं, बना सकती हैं ये 4 तरह की ड‍िशेज; सर्दियों में ब्रेकफास्‍ट के ल‍िए हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

तो अगर आप भी बचे हुए चावल फेंक देती हैं तो अब आप इससे बाजार जैसा क्रिस्पी नमकीन घर पर ही बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।