Korean Food Recipe: घर पर बनाएं कोरियन स्ट्रीट स्टाइल Tteok-bokki, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

आजकल कोरियन ड्रामा और के-पॉप के बढ़ते क्रेज के साथ भारत में भी कोरियन खाने का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। टॉक-बोकी एक बहुत ही लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे राइस केक और तीखी-मीठी सॉस के साथ बनाया जाता है। इसका च्युई टेक्सचर और मसालों का बैलेंस इसे हर उम्र के लोगों का पसंदीदा बनाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर मौजूद कुछ खास चीजों से आसानी से बनाया जा सकता है।
अगर आप इस वीकेंड कुछ चटपटा और नया ट्राई करना चाहती हैं, तो कोरियन डिश टॉक-बोकी जरूर बनाएं। हालांकि इसे बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से राइस केक की जरूरत होती है। अगर आपको बाजार में तैयार राइस केक न मिलें, तो आप चावल के आटे से इन्हें घर पर भी बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कोरियन डिश टॉक-बोकी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
कोरियन डिश टॉक-बोकी रेसिपी Recipe Card
कोरियन डिश टॉक-बोकी बनाने की रेसिपी
Ingredients
- 250-300 ग्राम- राइस केक
- 2 बड़े चम्मच- गोचुजंग (कोरियन रेड चिली पेस्ट)
- 1 बड़ा चम्मच- सोया सॉस
- 1 बड़ा चम्मच- चीनी या शहद
- 2 बारीक कटी- लहसुन की कलियां
- 1 कप- कटी हुई पत्तागोभी
- 2-3- हरी प्याज
- 1- उबला हुआ अंडा
- 1 छोटा चम्मच- सफेद तिल
Step
- Step 1:
कोरियन डिश टॉक-बोकी बनाने के लिए सबसे पहले राइस केक बनाएं।
- Step 2:
कोरियन डिश टॉक-बोकी बनाने के लिए सबसे पहले राइस केक बनाएं। इसके लिए चावल के आटे में गर्म पानी मिलाकर टाइट आटा गूंथ लें।
- Step 3:
फिर इसकी लंबी सिलेंडर शेप में स्टिक्स बनाकर स्टीम करें।
- Step 4:
कुक होने के बाद थाली में निकालकर ठंडा होने के लिए रखें।
- Step 5:
दूसरी तरफ लो फ्लेम पर एक कड़ाही में थोड़ा पानी उबालें।
- Step 6:
फिर इसमें गोचुजंग पेस्ट, थोड़ी चीनी और सोया सॉस मिलाएं।
- Step 7:
अगर गोचुजंग पेस्ट नहीं है, तो कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा सोया सॉस और चुटकी भर सिरका डालें।
- Step 8:
अब इसमें थोड़ी सी चीनी और कटा हुआ लहसुन मिलाएं।
- Step 9:
इसे 2-3 मिनट तक उबलने के बाद इसमें राइस केक डालें।
- Step 10:
इसके साथ मीडियम फ्लेम करके कटी हुई पत्तागोभी और हरी प्याज का सफेद हिस्सा भी डाल दें।
- Step 11:
इसे मीडियम फ्लेम पर राइस केक को सॉस में अच्छी तरह सूखने तक पकाएं। इसे पकने में 8-10 मिनट का समय लगेगा।
- Step 12:
अब इसमें उबले हुए अंडे को रखकर गरमा-गरम परोसें। अगर नहीं, तो इसे स्किप करें।
कोरियन डिश टॉक-बोकी कैसे बनाएं?

- कोरियन डिश टॉक-बोकी बनाने के लिए सबसे पहले राइस केक बनाएं।
- इसके लिए चावल के आटे में गर्म पानी मिलाकर टाइट आटा गूंथ लें।
- फिर इसकी लंबी सिलेंडर शेप में स्टिक्स बनाकर स्टीम करें।
- कुक होने के बाद थाली में निकालकर ठंडा होने के लिए रखें।
- दूसरी तरफ लो फ्लेम पर एक कड़ाही में थोड़ा पानी उबालें।
- फिर इसमें गोचुजंग पेस्ट, थोड़ी चीनी और सोया सॉस मिलाएं।
- अगर गोचुजंग पेस्ट नहीं है, तो कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा सोया सॉस और चुटकी भर सिरका डालें।
- अब इसमें थोड़ी सी चीनी और कटा हुआ लहसुन मिलाएं।
- इसे 2-3 मिनट तक उबलने के बाद इसमें राइस केक डालें।
- इसके साथ मीडियम फ्लेम करके कटी हुई पत्तागोभी और हरी प्याज का सफेद हिस्सा भी डाल दें।
- इसे मीडियम फ्लेम पर राइस केक को सॉस में अच्छी तरह सूखने तक पकाएं।
- इसे पकने में 8-10 मिनट का समय लगेगा।
- जब सॉस राइस केक पर अच्छी तरह लिपट जाए, तो गैस बंद कर दें।
- ऊपर से थोड़ा तिल का तेल, सफेद तिल और स्प्रिंग अनियन छिड़कें।
- अब इसमें उबले हुए अंडे को रखकर गरमा-गरम परोसें।
- अगर आपको अंडा नहीं पसंद है, तो आप इसे स्किप कर सकती हैं।
इसे बनाते वक्त ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- राइस केक पैन के नीचे जल्दी चिपक सकते हैं, इसलिए इसे बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें।
- ध्यान रहे कि राइस केक ज्यादा न गल जाएं।
- अगर आपको तीखा कम पसंद है, तो गोचुजंग पेस्ट की मात्रा थोड़ी कम कर सकते हैं।
- इसे ठंडा होने पर न खाएं, क्योंकि राइस केक ठंडे होकर सख्त हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Korean Food Recipe: कोरियन खाने के हैं शौकीन? आज ही ट्राई करें यह वायरल Gil Gamja डिश, आसान है बनाने की रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।