बची हुई पालक की सब्जी से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद

सर्दियों के मौसम में पालक की सब्जी लगभग हर घर में बनती है। पालक-पनीर की सब्जी तो कई लोग पालक-आलू की सब्जी इत्यादि रेसिपीज को बड़े ही चाव के साथ खाना पसंद करते हैं।
लेकिन कई बार घर में पालक की सब्जी ज़रूरत से अधिक बन जाती है और अगले दिन उसे कोई नहीं खाता है तो फेंकना पड़ जाता है। अगर आप भी बची हुई पालक की सब्जी को बार-बार फेंक देते हैं तो अब उसे फेंकना बंद कर सकते हैं।
जी हां, इस लेख में हम आपको बची हुई पालक की सब्जी से बनने वाली कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन रेसिपीज को घर वाले भी बड़े चाव के साथ खाना पसंद कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
चीज पालक टिक्की
सामग्री
बची हुई पालक की सब्जी-2 कप, कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच, उबले आलू-2, बेसन-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-1 बारीक़ कटी हुई, जीरा पाउडर-1/2 चम्मच, चाट मसाला-1/2 चम्मच, तेल-तलने के लिए, चीज-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन को गर्म करके पालक की सब्जी को डालकर 2 मिनट गर्म कर लें।
- इधर एक बर्तन में उबले आलू, बेसन, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें बची हुई सब्जी और चीज को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद बैटर में से लेकर टिक्की के आकार में बना लीजिए और कॉर्न फ्लोर में अच्छे से लपेट लीजिए।
- इधर एक पैन में तेल गर्म करके टिक्की को डीप फ्राई कर लें।
इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ में इन जगहों पर लजीज 'सरसों दा साग और मक्के दी रोटी' का लुत्फ़ उठाएं
पालक सैंडविच
सामग्री
बची हुई पालक की सब्जी-1 कप, स्वीट कॉर्न-1/2 कप, हरी मिर्च-1 बारीक़ कटी हुई, ब्रेड-4, नमक-स्वादानुसार, बटर-1 चम्मच, नींबू का रस-1 चम्मच, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, उबले आलू-1, चाट मसाला-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन को गर्म करके पालक की सब्जी को कुछ देर पका लें।
- इधर एक बर्तन में उबले आलू, हरी मिर्च, स्वीट कॉर्न, नमक, चाट मसाला, नमक और नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें और तैयार बैटर को कुछ देर पका लें।(सोयाबीन से बनाएं ये 3 टेस्टी रेसिपीज)
- इसके बाद दो ब्रेड स्लाइस के बीच में मिश्रण को अच्छे से डाल लें।
- अब एक पैन में बटर को गर्म करके सैंडविच को कुछ देर टोस्ट कर लें।
इसे भी पढ़ें:ताजी और अच्छी शिमला मिर्च खरीदने के लिए ये टिप्स अपनाएं
पालक सूजी पूरी
सामग्री
बची हुई पालक की सब्जी-1 कप, सूजी-2 कप, अजवाइन-1 चुटकी, तिल-1 चुटकी, पानी ज़रूरत के हिसाब से, तेल-तलने के लिए
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सूजी को अच्छे से छान लें और एक बाउल में रखें।(अरबी से बनाएं ये 3 रेसिपीज)
- अब सूजी में पालक की सब्जी, अजवाइन और तिल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद ज़रूरत के हिसाब से पानी को डालकर अच्छे से आटे की तरह गूंथ लें।
- अब आटे में से लेकर छोटी-छोटी लोई बना लें और अच्छे से बेल लें।
- इधर एक कढ़ाही में तेल को डालकर पूरी को अच्छे से तल लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,i,tying)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।