चंडीगढ़ में इन जगहों पर लजीज 'सरसों दा साग और मक्के दी रोटी' का लुत्फ़ उठाएं

सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का एक अलग ही मज़ा होता है। यह स्वादिष्ट डिश सिर्फ किसी एक राज्य या शहर में नहीं बल्कि भारत के लगभग हर राज्य में है। सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के लिए तो कई लोग एक शहर से दूसरे शहर में भी पहुंच जाते हैं।
ऐसे में अगर आप चंडीगढ़ घूमने जा रहे हैं या शहर के आसपास रहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद चखने के बाद आप अपनी उंगलियों को चाटते रह जाएंगे। आइए जानते हैं।
पाल ढाबा (Pal Dhaba)
अगर आप लजीज सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद चखना चाहते हैं तो फिर आपको आंख बंद करके पाल ढाबा में पहुंच जाना चाहिए। इस ढाबा के बारे में बोला जाता है कि यहां सिर्फ चंडीगढ़ के लोग ही नहीं बल्कि आसपास मौजूद शहर के लोग भी सर्दियों में खाने के लिए पहुंचते हैं।
पाल ढाबा में जब सरसों साग के ऊपर बटर और मक्के की रोटी के ऊपर देशी घी को डालकर सर्व किया जाता है तो सिर्फ देखकर ही मन तृप्त हो उठता है। इसके अलावा आप लस्सी का भी स्वाद चखना न भूलें।
- पता-सेक्टर 28 डी, चंडीगढ़-160002
- कीमत-100-200 रुपये
इसे भी पढ़ें:इस वीकेंड इन पंजाबी डिशेज को आप भी घर पर करें ट्राई
कटानी ढाबा (Katani Dhaba)
चंडीगढ़ में मौजूद कटानी ढाबा एक प्राचीन और बेहद ही फेमस ढाबा है। यहां भी अन्य शहर से लोग सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के लिए पहुंचते हैं। यहां सरसों साग फ्राई के साथ-साथ मक्के की मिस्सी रोटी भी परोसा जाता है।
सरसों का साग और मक्के की रोटी के साथ-साथ इस ढाबा में छोले-भटूरे का का स्वाद भी चखना न भूलें। इसके अलावा लस्सी या दही या फिर मसाला छाछ का स्वाद चखना न भूलें।
- पता- एससीओ, सेक्टर 35-डी, चंडीगढ़-160036
- कीमत-150-200 रुपये
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के इन 5 बेहतरीन रेस्टोरेंट में पहुच जाएं अपने फैमली के साथ
स्वर्ण ढाबा (Swarn Dhaba)
स्वर्ण ढाबा उन चुनिंदा ढाबा में एक है जहां सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। खासकर शाम के समय यहां सबसे अधिक लोग खाने के लिए पहुंचते हैं।
यहां सिंपल के साथ-साथ मसाला सरसों साग बहुत भी फेमस है। इसके अलावा यहां मिलने वाली नॉनवेज रेसिपीज का स्वाद चखने के लिए भी लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं।(सरसों के साग से बनाएं ये 3 टेस्टी डिशेज़)
- पता-सेक्टर 30-सी, चंडीगढ़-160047
- कीमत-100-150 रुपये
इन जगहों पर भी खाने पहुंचें
पाल ढाबा, कटानी ढाबा और स्वर्ण ढाबा के अलावा चंडीगढ़ में ऐसे कई जगहें हैं जहां आप स्वादिष्ट सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के लिए पहुंच सकते हैं। जैसे-डीलक्स ढाबा, सेठी ढाबा और सेक्टर-22 डी में मौजूद गुरबक्स ढाबा में भी खाने के लिए पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit:(@imgstaticcontent)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।