Diwali Recipes 2022: दिवाली पर बची हुई खील से बनाएं 2 जायकेदार रेसिपी

दिवाली का त्योहार आते ही बाजार खील और बताशों से सज जाते हैं। आपको बता दें कि दिवाली पर इन दोनों के बिना देवी लक्ष्मी का भोग अधूरा रहता है, इसलिए दिवाली के दौरान हर घर में खील और बताशे आते हैं और अपने रिश्तेदारों में प्रसाद के तौर पर बाटें भी जाते हैं।
कई बार तो घर में खील इतनी बच जाती है कि समझ में भी नहीं आता है कि आखिर उसका किया क्या जाए। हालांकि, खील खाने में बिल्कुल मुरमुरे जैसी ही लगती है और इसे केवल तेल में तल कर और नमक डालकर खाने में भी बहुत स्वाद आता है।
फिर भी आप अगर खील को इस तरह से खाते-खाते बोर हो गई हैं तो आज हम आपको इसकी 2 बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज बताने जा रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
खील की चाट
सामग्री
- 1 कटोरी खील
- 1 कटोरी भुना चना
- 1 कटोरी मुरमुरे
- 2 बड़े चम्मच प्याज
- 1 बड़ा चम्मच टमाटर
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 बड़ा चम्मच महीन सेव
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी धनिया पत्ती
- 1 उबला हुआ आलू बारीक कटा हुआ
विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाही में 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल डालें। इसके बाद उसे गरम करें और फिर उसमें मुरमुरे, खील और चने को भून लें।
- इसके बाद प्याज, टमाटर और धनिया पत्ती कट कर लें। साथ ही आलू को उबाल (आलू को जल्दी उबालने के आसान टिप्स) कर कट कर लें।
- अब आपको एक बाउल में मुरमुरे, खील और चने लेने हैं और उसमें उबला आलू, प्याज और टमाटर डालना है।
- इसके बाद ऊपर से नमक और चाट मसाला डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर आप इसमें हरी मिर्च और महीन सेव भी डालें।
- वैसे तो आप इस चाट को ऐसे ही सर्व कर सकती हैं, मगर इसे थोड़ा और चटपटा बनाने के लिए आप इसमें हरी चटनी या फिर मीठी चटनी मिक्स कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Utsav Recipes: ऐसे बनाएं पनीर शिमला मिर्च की टेस्टी रेसिपी
खील की टिक्की
सामग्री
- 1 कटोरी खील
- 1 कटोरी उबला और मैश किया हुआ आलू
- 1 बड़ा चम्मच उबली हुई मटर
- 1 हरी मिर्च कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
विधि
- सबसे पहले आलू को उबाल लें और खील में हल्का सा पानी डालकर उसे मैश कर लें। अब खील में आलू को मिक्स करें।
- इस मिश्रण में उबली हुई मटर, कटी हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर आदि डालें।
- मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करके आप छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और पैन में तेल गरम कर लें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें छोटे-छोटे बॉल्स को डालें और शैलो फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप फ्राइड टिक्की (10 मिनट में बनाएं टिक्की) को कढ़ाही से बाहर निकालें और उसमें हरी चटनी, मीठी चटनी और दही आदि डालें।
- ऊपर से महीने सेव, प्याज और टमाटर डाल कर उसे गरम-गरम सर्व करें।
दिवाली के पर्व पर जब आपके घर में मेहमान आएं, तो आप उन्हें भी ये दोनों रेसिपी बना कर सर्व कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको ये दोनों रेसिपीज पसंद आई होंगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।