Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

टिफिन के लिए परफेक्ट रेसिपी है लौकी के अप्पे, जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आप रोज-रोज बच्चों को टिफिन में क्या दें इसको लेकर कन्फयूज रहते हैं, तो इसके लिए आप जरूरी है कि टेस्टी और सिंपल लौकी के अप्पे को बनाकर पैक करें। इसे देखकर आपके बच्चे खुश हो जाएंगे।
Updated:- 2025-08-19, 11:03 IST
image

रोज-रोज बच्चों के टिफिन में क्या पैक करें इसको लेकर परेशान होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे हर चीज मजे से नहीं खाते हैं। खासकर लौकी बच्चों को खाने में अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप लौकी के अप्पे बच्चों को लंच बॉक्स में पैक करके दे सकते हैं। लौकी में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हेल्दी होते हैं। इसलिए आपको अपने बच्चों को कुछ अलग खिलाने के लिए इसे ट्राई करना चाहिए।

लौकी के अप्पे की रेसिपी Recipe Card

लौकी के अप्पे की रेसिपी बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • लौकी-1
  • उबले हुए आलू- 2
  • सूखा धनिया- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • हरा धनिया
  • नमक- स्वादनुसार
  • जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • ब्रेड- 2 स्लाइस
  • ऑयल

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आपको कच्ची लौकी को बाजार से लेकर आना है। अब इसे छिलकर इसे कद्दूकस करना है।

  2. Step 2:

    फिर आपको कुछ बॉयल आलू लेना है। इसके बाद आपको लौकी का सारा रस निकाल देना है।

  3. Step 3:

    फिर इसमें आलू को मैश करना है। इसके बाद आपको इसमें जरूरी मसाले जैसे- लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, सूखा धनिया, हरा धनिया, नमक स्वादनुसार को मिक्स करना है।

  4. Step 4:

    इसमें आपको ब्रेड को गीला करके इसमें मिक्स करना है। फिर आपको अप्पे की छोटी-छोटी बॉल बनानी है।

  5. Step 5:

    इसके बाद आपको अप्पे पैन में ऑयल को ग्रीस करना है।

  6. Step 6:

    फिर इन बॉल को आपको अप्पे पैन में रखकर धीमी आंच में पकाना है।

  7. Step 7:

    इसके बाद इसे सॉस के साथ अपने बच्चे के लंच में पैक करना है।

लौकी के अप्पे बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको कच्ची लौकी को बाजार से लेकर आना है।
  • अब इसे छिलकर इसे कद्दूकस करना है।
  • फिर आपको कुछ बॉयल आलू लेना है।
  • इसके बाद आपको लौकी का सारा रस निकाल देना है।
  • फिर इसमें आलू को मैश करना है।
  • इसके बाद आपको इसमें जरूरी मसाले जैसे- लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, सूखा धनिया, हरा धनिया, नमक स्वादनुसार को मिक्स करना है।
  • फिर इसमें आपको ब्रेड को गीला करके इसमें मिक्स करना है।
  • फिर आपको अप्पे की छोटी-छोटी बॉल बनानी है।

Lauki

लौकी के अप्पे को पकाने का तरीका

  • इसके बाद आपको अप्पे पैन में ऑयल को ग्रीस करना है।
  • फिर इन बॉल को आपको अप्पे पैन में रखकर धीमी आंच में पकाना है।
  • इसके बाद इसे सॉस के साथ अपने बच्चे के लंच में पैक करना है।
  • इसे खाकर आपका बच्चा खुश हो जाएगा। साथ ही, उसे पता नहीं चलेगा कि यह लौकी के बने हुए हैं।

Appe

इसे भी पढ़ें: झटपट तैयार करें दही रवा अप्पे, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा

इस तरह से आप लौकी के अप्पे को आप बनाकर अच्छे से बनाकर खा सकते हैं। आप चाहें तो बच्चों को स्नैक्स की तरह छुट्टी में भी बनाकर दे सकते हैं। इससे आपके बच्चे के हेल्द भी अच्छी रहेगी। साथ ही, वो आसानी से लौकी को टेस्ट कर पाएंगे। इसमें आप चाहें तो और भी वेजिटेबल को मिक्स करके इसे तैयार कर सकती हैं। साथ ही, आप इसे पैन फ्राई करके भी बना सकते हैं। इससे आपके बच्चे के खाने का टेस्ट बड़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Kids Lunch Box Recipe: आपका बच्चा भी नहीं खाता है हरी सब्जियां, लंच बॉक्स में बनाकर दें लौकी के अप्पे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।