अप्पे पैन में बना सकते हैं ये स्वादिष्ट डिशेज

अप्पे एक हेल्दी साउथ इंडियन नाश्ता है, जिसे रवा और कुछ सब्जियों को मिक्स करके बनाया जाता है। हेल्दी होने के कारण इसे कोई भी खा सकता है। अप्पे हेल्दी तो है, लेकिन इस डिश को बनाने के लिए अप्पे पैन की जरूरत होती है। अप्पे पैन को लेकर बहुत-सी महिलाएं ये सोचती हैं कि इसमें अप्पे बनाने के अलावा हम इसका क्या करेंगे। इसका कोई दूसरा उपयोग नहीं होता होगा। ऐसे में आपकी गलतफहमी को दूर करते हुए बता दें कि आप अप्पे पैन में अप्पे के अलावा 50 से भी ज्यादा डिशेज बना सकते हैं। आइए जानते हैं उन डिशेज के बारे में जिसे आप बहुत ही आसानी से अप्पे पैन में बना सकती हैं।
अप्पे पैन में बनाएं चीला
वैसे तो आप चीला को साधारण पैन में भी बना सकते हैं, लेकिन आप चाहें तो गुड़ से बनने वाले मीठा चीला को अप्पे पैन में भी बना सकती हैं। अप्पे पैन में चीला या दूसरी रेसिपी बनाने का एक फायदा यह भी है कि आप डिशेज को परफेक्ट शेप में बना सकते हैं। चीला बनाने के लिए पैन में तेल या घी लगाएं और स्पून की मदद से इसमें बैटर डालें। स्पैटुला से चीला को दोनों तरफ पलटकर सेंक लें और गरमा- गरम चीला का मजा लें।
अप्पे पैन में बना सकते हैं केक

अभी तक आप सभी ये जान गए होंगे कि केक को आप न सिर्फ माइक्रोवेवया ओवन में बना सकते हैं, बल्कि कुकर, पैन, इडली मेकर और अप्पे पैन में भी बना सकती हैं। अप्पे पैन में केक बनाने के लिए पैन में पहले तेल लगाएं फिर उसमें केक का बैटर डालकर बेक होने दें। कुछ देर में आपका केक बेक हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : महंगे इलायची के बजाए इन चीजों से बढ़ाएं खाने का स्वाद
अप्पे पैन में बनाएं इडली और ढोकला

अप्पे पैन में आप बहुत ही आसानी से इडली और ढोकला (ढोकला रेसिपी) भी बना सकती हैं। वैसे तो लोग ढोकला को थाली या प्लेट में बनाते हैं, ऐसे में आप इसे अप्पे पैन में भी बना सकती हैं। पैन में बनाने के लिए थोड़ा तेल लगाएं और बैटर डालकर कुक करें।
अप्पे पैन में बनाएं स्वादिष्ट बाटी

क्या आप जानती हैं कि डायरेक्ट आंच में रोटी सेकने के बजाए अप्पे पैन में भी बाटी रोटी बना सकते हैं। अप्पे पैन को पहले थोड़ा प्रीहीट करें और उसमें बाटी डालकर सेकने के लिए रखें। बाटी (बाटी कैसे बनाएं) में घी लगाएं और पलटा कर अच्छे से सेक लें। आपका बाटी फटाफट बिना जले तैयार है।
इसे भी पढ़ें : मैसूर पाक समेत ये मिठाइयां हुई दुनिया के बेस्ट स्वीट्स की लिस्ट में शामिल
अप्पे पैन में आप बहुत ही आसानी से इन चीजों को बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik and shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।