मशहूर इंदौरी पोहा में मिलाए जाने वाले इस खास मसाले के बारे में आप भी जानें

सुबह का नाश्ता हो या दोपहर की भूख झटपट बनने वाला पोहा किसे पसंद नहीं है। वैसे तो पोहा एक महाराष्ट्रीयन ब्रेकफास्ट रेसिपी है, लेकिन पोहे के नाम पर इंदौर का इंदौरी पोहा देश दुनिया में मशहूर है। पोहा तो वैसे ही बनाई जाती है जैसे सबी बनाते हैं लेकिन इंदौरी पोहा में ऐसा क्या खास होता है जो उसे बाकी पोहा के स्वाद से अलग बनाती है। यदि आपके भी दिमाग में यह सवाल चल रहा है तो आपको बता दे कि इंदौर में मिलने वाली पोहे में एक खास मसाला डाला जाता है, जो उसके स्वाद को बढ़ाती है। इस खास मसाले को जीरावन मसाले के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं इस मसाले के बारे में यह कैसे बनता है और क्यों खास है।
जीरावन मसाला के लिए सामग्री
- जीरा-1 चम्मच
- साबुत धनिया-1 चम्मच
- सौंफ-1 चम्मच
- जावित्री का एक फूल
- 4 हरी इलायची
- 1 बड़ी इलायची
- काली मिर्च- 10 से 12
- 8 लौंग
- 4 तेजपत्ता
- दालचीनी
- सुखी लाल मिर्च 6-7
- हल्दी पाउडर -1/2 चम्मच
- जायफल- एक टुकड़ा
- काला नमक-आधा चम्मच
- नमक-1 चम्मच
- अदरक पाउडर-1/2 चम्मच
- अमचूर पाउडर 1 चम्मच
- हींग-1/4 चम्मच
जीरावन मसाला बनाने की विधि
- जीरावन मसाला बनाने के लिए पैन में एक मोटी तले की कड़ाही गर्म करने के लिए रखें। अब इसमें सभी साबुत मसाले जैसे सौंफ, धनिया, जीरा डालकर भून लें और एक प्लेट में निकलकर रखें।
- अब उसी कड़ाही में जावित्री फूल, हरी इलायची, काली इलायची, काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी और लाल मिर्च डालकर मध्यम आंच पर भून लें। जब मासाले से सौंधी खुशबू आने लगे तो इसे मसाले वाले प्लेट में निकालकर रखें। साबुत मसाले में जायफल के टुकड़े को भी मिलाएं।
- जब सभी मसाले ठंडे हो जाए तो इसे जार में डालकर पीस लें। जब सभी मसाले पीस जाए तो उसमें अदरक पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, अमचूर पाउडर, नमक, काला नमक डालकर एक बार फिर ब्लैंड करें।
- मसाले पीस जाए तो इसे छलनी में छान लें और किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें। आपका जीरावन मसाला बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें- राई और जीरा से ही नहीं इन चीजों से भी लगा सकते हैं तड़का
क्या खास है?
एक तरह से देखा जाए तो जीरावन मसाला पोहा, पकौड़े और फ्राइज जैसे कई सारे स्नैक्स के लिए प्रीमिक्स मसाले की तरह है, जिसका उपयोग सलाद, समोसा, सूखी सब्जी और चाट के लिए किया जाता है। चूंकि यह कई सारे मसालों का मिश्रण होता है इसलिए इसका स्वाद और खुशबू बेहद अच्छी लगती है। इस मसाले को इंदौर में बनने वाली पोहा में मिलाया जाता है, जिससे उसकी स्वाद दूसरों से अलग और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- महंगा जीरा खरीदने के बजाए किचन में लाएं ये सस्ते ऑप्शन
ये रही वो सब्जी जिसे बारिश के दिनों में ज्यादा सफाई की जरूरत होती है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।