भोजन और सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए अक्सर घरों में दाल और सब्जियों में तड़का लगाया जाता है। जब कभी भी लोग बीमार पड़ते हैं तो उन्हें सादा और उबला हुआ खाना खाने को दिया जाता है। यह खाना खाने में बेस्वाद और फीका लगता है। वहीं अगर इस साधारण दाल या खिचड़ी में तड़का लगाया जाए तो इससे इसका स्वाद बदल जाता है। क्या आप जानते हैं कि दाल, सब्जी और खिचड़ी में जीरा और राई के बजाए इन चीजों का तड़का लगाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में..
साउथ इंडियन रेसिपीज में अक्सर भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए चना और उड़द दाल का तड़का लगाएं। चना और उड़द दाल के तड़के से खाने में सौंधी खुशबू आती है। बैंगन के भर्ता से लेकर सांभर तक आप चना और उड़द के दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सब्जी और दाल में हींग का तड़का भी लगा सकते हैं। हींग खाने से हमारा पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है। ऐसे में यह स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। हींग का तड़का आप घी के साथ लगाएंगे तो खाने की खुशबू बेहतरीन हो जाएगी।
जब आप पुलाव, बिरयानी या कोई भी पनीर की स्पेशल सब्जी बना रहे हो तो अच्छी खुशबू के लिए तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची का तड़का लगा सकते हैं। इससे चावल, दाल और बिरयानी (बिरयानी रेसिपी) की खुशबू अच्छी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: घर और किचन के काम जल्द निपटाने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके
साउथ इंडियन डिशेज में अक्सर नारियल को घिसकर तड़का लगाने का रिवाज है। दक्षिण भारतीय घरों में हमेशा से ही नारियल, नारियल का तेल और नारियल का पानी इस्तेमाल किया जाता है। सौंधी खुशबू और खाने में दक्षिण भारतीय स्वाद के लिए नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
चाय के अलावा अदरक का इस्तेमाल सब्जी और दाल के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यदि आपके घर में लोग लहसुन-प्याज से बना हुआ खाना नहीं खाते हैं, तब आप अदरक को बारीक घिसकर तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल करें। अदरक के इस्तेमाल से खाने का स्वाद और महक दोनों ही काफी अच्छी आती है।
इसे भी पढ़ें: कुकिंग के बाद किचन क्लीनिंग में नहीं होगी मेहनत बर्बाद, अगर अपनाएंगी यह टिप्स
तो ये रही तड़का लगाने की अलग-अलग सामग्री जिससे आप तड़का लगाकर खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। ये आर्टिकल पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।