Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:35 AM IST

मानसून स्नैक्स में जरूर ट्राई करें खट्टा ढोकले की ये रेसिपी, खाने वाले करेंगे तारीफ

बारिश के मौसम में अक्सर कुछ चटपटा और अच्छा खाने का मन करता है, ऐसे में आज हम आपको एक स्पेशल गुजराती रेसिपी बताएंगे। खाने में टेस्टी और बनाने में आसान इस रेसिपा को जरूर ट्राई करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-06, 12:14 IST
Fermented rice and dal dhokla,

आप सभी ने कभी न कभी ढोकला का स्वाद तो जरूर चखा होगा। लेकिन क्या आपने खट्टा ढोकला की रेसिपी ट्राई की है, यह रेसिपी बहुत आसान है और खाने में भी टेस्टी लगती है। भले ही इस रेसिपी का नाम ढोकला हो, लेकिन यह ढोकला से थोड़ा अलग है। इस रेसिपी में उड़द दाल का स्वाद एक्स्ट्रा हो जाता है, जो इसे और ज्यादा टेस्टी बनाता है। बारिश की शाम हो और चाय के साथ कुछ अच्छा खाने का मन करे तो यह रेसिपी परफेक्ट स्नैक्स के रूप में बेस्ट है। आप खट्टा ढोकला के इस रेसिपी को आप फटाफट बनाकर बारिश के मौसम में चाय के साथ मजा ले सकते हैं।

खट्टा ढोकला रेसिपी Recipe Card

खट्टा ढोकला रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 180 min
Prep Time: 160 min
Cook Time: 20 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • 1 कप चावल
  • 1/2 कप उरद दाल
  • 1/2 कप चना दाल
  • 1 कप दही (खट्टा)
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच सरसों के बीज
  • 1/2 चम्मच तिल
  • 8-10 करी पत्ते
  • हरा धनिया
  • बारीक कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच हींग
  • 2 चम्मच नींबू का रस

Step

  1. Step 1:

    एक बाउल में चावल, उड़द दाल और चना दाल को पानी में भिगो लें।

  2. Step 2:

    दाल-चावल भीग जाए तो उसे मिक्सी में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।

  3. Step 3:

    ढोकला के बैटर में एक पैकेट इनो, नमक, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाएं और 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें।

  4. Step 4:

    बैटर में खमीर आ जाए तो प्लेट में तेल लगाकर बैटर डालें और स्टीमर में 15-20 मिनट तक पकाएं।

  5. Step 5:

    ढोकला पक जाए तो उसमें हरी मिर्च, करी पत्ता, जीरा, सरसों और हींग का छौंक लगाकर ढक दें।

  6. Step 6:

    ढोकला तैयार है इसे चौकोर आकार में काटकर हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

खट्टा ढोकला बनाने की विधि:

Gujarati Khatta Dhokla recipe

  • चावल, उड़द दाल और चना दाल को अच्छे से धोकर 6-7 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें।
  • भीगे हुए चावल और दाल को पानी छानकर मिक्सर में पीस लें, जिससे खट्टा ढोकला का बैटर बन जाए।
  • बैटर को एक बड़े बाउल में निकालें और उसमें दही, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाएं। 
  • स्वादानुसार नमक और एक पैकेट इनो डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें।
  • बैटर को 3-4 घंटे या फिर रात भर के लिए ढक कर गर्म जगह पर खमीर उठने के लिए रखें।
  • खमीर उठे बैटर में नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • एक प्लेट या थाली में तेल लगाकर ग्रीस कर लें और बैटर डालें।
  • पहले से गर्म स्टीमर में थाली को रखें और 15-20 मिनट तक या ढोकला पक जाने तक स्टीम करें। 
  • 15 से 20 मिनट बाद आप एक टूथपिक या चाकू से ढोकला को चेक कर सकते हैं कि यह सही से पका है या नहीं।
  • एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों के बीज, तिल, हींग, हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर चटका लें। 
  • सभी चीजें चटक जाए तो इसे ढोकला पर डालें और कुछ देर छोड़ दें, फिर खाने के लिए सर्व करें।
  • ढोकला ठंडा हो जाए तो, इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
  • ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया छिड़कें और चाहें तो नारियल का बुरादा भी डाल सकते हैं।
  • खट्टा ढोकला खाने के लिए तैयार है, इसे हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: सावन में नहीं खाना है दही, तो इन चीजों से बढ़ाएं खाने का स्वाद 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।