सावन में नहीं खाना है दही, तो इन चीजों से बढ़ाएं खाने का स्वाद

सावन मास में बहुत से लोग दही का सेवन नहीं करते हैं, ऐसे में आज हम आपको दही के बदले इस्तेमाल की जाने वाली चीजों के बारे में बताएंगे,जिससे आप सावन में भी दही का स्वाद ले पाएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-05, 16:58 IST
Substituting yogurt in sawan

सावन का यह महीना बेहद खास है, इस मास में लोग सात्विक चीजों का सेवन करते हैं। इसके अलावा बहुत से ऐसे भी लोग है, जो सावन में दही का सेवन नहीं करते हैं। यदि आप भी सावन में दही या उससे बनी चीजों का सेवन नहीं करते हैं, तो आज का यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हमने सावन में दही के कुछ विकल्प के बारे में बताया है, इस विकल्प को आप दही के स्थान पर सेवन कर सकते हैं।

दही के विकल्प के रूप में करें इन चीजों का सेवन

Non dairy alternative for sawan

छाछ:

यदि आपको सावन में दही नहीं खाना है, तो आप खटास के लिए छाछ का उपयोग कर सकते हैं। यह दही की तरह हैवी नहीं होता है और इसे आप साधारण पीने के साथ-साथ डिशेज में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: परवल देख नहीं सिकोड़ेंगे नाक और मुंह, ऐसे बनाएं आलू के साथ स्वादिष्ट सब्जी

पनीर:

पनीर को आप विभिन्न तरह से तैयार करके दही के स्थान पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रोटीन और स्वाद से भरपूर होता है, साथ ही यह कई स्थानों में दही की कमी को पूरा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ करेला और टिंडे ही नहीं ये भरवां सब्जियां भी लगती हैं स्वादिष्ट, आप भी करें ट्राई

ककड़ी:

ककड़ी का ठंडा और कुरकुरा स्वाद दही की कमी को पूरा कर सकता है। इसे सलाद या रायता के रूप में सकते हैं। आपने यदि व्रत रखा है, तो आप इसका सेवन साधारण रूप से भी कर सकते हैं और इससे आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी।

कोकोनट मिल्क (नारियल का दूध):

Vegan substitute for curd in sawan,

नारियल का दूध या नारियल की मलाई को दही की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भोजन को एक खास स्वाद देता है। क्रीमी फ्लेवर के साथ-साथ यह हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

आलू या चने का सलाद:

उबले हुए आलू और चने से सलाद बनाकर भी व्रत के दौरान खा सकते हैं। इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस और हरा धनिया डालें आप चाहें तो टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चना सलाद हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्ट भी बहुत अच्छा लगता है।

 

पुदीना या हरी चटनी:

पुदीना या हरी चटनी भी दही के स्थान पर स्वाद बढ़ाने का अच्छा ऑप्शन है। यह पकोड़े, पराठे और अन्य स्नैक्स के साथ दही के जगह पर परोसने के लिए परफेक्ट है।

प्लांट बेस्ड डेयरी प्रोडक्ट:

Best dahi substitute for sawan

आप चाहें तो सोया, बादाम या दूसरे प्लांट बेस्ड चीजों से तैयार दही का उपयोग सावन में कर सकते हैं।

सास (सॉस):

दही के विकल्प के तौर पर आप विभिन्न तरह के सॉस और चटनी जैसे कि टमाटर सॉस, हरी चटनी सॉस और मेयोनेज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये खाने में अलग स्वाद भी लाएगा और दही का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा।

अचार:

अचार तो भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए सबसे बढ़िया है। विभिन्न तरह के अचार जैसे कि मिर्च का अचार, नींबू का अचार, आम का अचार आदि का उपयोग कर सकते हैं।

लस्सी की जगह अन्य पेय:

यह तो सभी को पता है कि लस्सी दही की मदद से बनती है, लेकिन सावन में आपको दही का सेवन नहीं करना है तो आप लस्सी की जगह ककड़ी का शरबत, नारियल पानी या फिर ताजे फलों का जूस पी सकते हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।