गुड़ और बासी रोटी को मिलाकर तैयार किए जा सकते हैं कई व्यंजन, मीठा खाने के शौकीन करें ट्राई

गर्मियों अक्सर भूख मिट जाती है और घर में सभी लोग 2 रोटी की जगह एक रोटी खाना पसंद करते हैं। इससे रोटी बासी होने की परेशानी बढ़ जाती है। हालांकि, बासी रोटी खा ली जाती है, लेकिन अगर ऐसा हर रोज हो तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है। एक वक्त के बाद हम भी बासी रोटी खाना बंद कर देते हैं, जिसे मजबूरन हमें फेंकना पड़ता है। हालांकि, आप ऐसा न करें क्योंकि बासी रोटी और गुड़ की मदद से आप कई तरह से व्यंजन तैयार कर सकती हैं।
इन व्यंजनों को बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि हेल्थ के लिए फायदेमंद भी है। खासतौर पर अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो इन दोनों चीजों से बने देसी व्यंजन आपको जरूर पसंद आएंगे। गुड़ जहां नेचुरल मिठास देता है, वहीं बासी रोटी फाइबर से भरपूर होती है। दोनों को साथ में मिलकर कई पारंपरिक और हेल्दी डिशेज तैयार की जा सकती हैं। इसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
गुड़ और बासी रोटी की खीर
सामग्री
- बासी रोटियां- 2
- फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
- गुड़- 250 ग्राम
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- घी- 1 चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- आधा कप
- नारियल- 1 कप
- केसर- 2 धागे
इसे जरूर पढ़ें- गुड़ की मदद से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन, करेंगे सभी पसंद
गुड़ और बासी रोटी खीर की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और रोटियों को हल्का भून लें।
- अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर उबालें। फिर रोटी और दूध का मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा।
- अब गैस बंद करें और थोड़ा ठंडा होने पर गुड़ मिलाएं। गुड़ को आप पहले ही ठंडे दूध में मिला सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप बाद में इसका इस्तेमाल करें।
- आप इलायची या ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का पकाएं। फिर एक कटोरी में डालकर ठंडा करके सर्व करें। यकीनन इसका स्वाद ऐसा है कि आपके घर में सबको पसंद आएगा।
गुड़ और बासी रोटी के रोल
सामग्री
- रोटी- 3
- गुड़- 1 कप
- घी- आधा कप
- नारियल का भूरा- आधा कप
- काजू- आधा कप
बासी रोटी और गुड़ के रोल की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर रोटियों को रोल शीट की तरह काट लें।
- अब एक पैन को गैस पर गर्म करके रखें। फिर उसमें घी डालकर हल्का गर्म करें और गुड़ डालकर पिघलाएं।
- फिर इसमें सभी सामग्रियों जैसे- नारियल, जायफल, तिल, ड्राई फ्रूट्स काजू को मिलाएं।
- हल्की आंच पर अच्छी तरह मिलाएं जब तक मिश्रण बनाने लायक हो जाए। यानी रोल पर अच्छी तरह से चिपक जाए।
- अब रोटी पर मिश्रण को रखें और रोल को तुरंत फोल्ड कर दें। इसे कुछ देर रखें और ठंडा करने के बाद सर्व करें।
गुड़ और बासी रोटी मालपुआ
सामग्री
- रोटी- 3
- नारियल का बुरादा- आधा कप
- गुड़- आधा कप
- घी- 1 कप
- गेहूं का आटा- 2 चम्मच
- दूध- 1 कप
इसे जरूर पढ़ें- बची हुई रोटी से तैयार करें ये स्वादिष्ट स्नैक्स, लोग पूछेंगे कहां से मंगाया
गुड़ और बासी रोटी मालपुआ की विधि
- सबसे पहले बासी रोटियों को मिक्सी में दरदरा पीस लें या हाथ से मसल लें। बस आपको रोटी के छोटे टुकड़े करने हैं।
- अब एक बर्तन में गर्म दूध में गुड़ डालें और पूरी तरह घुलने दें। फिर इसमें पिसी हुई रोटी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें।
- इस मिश्रण में गेहूं का आटा डालें, ताकि पकोड़े जैसा गाढ़ा बैटर तैयार हो जाए। अब इसमें इलायची पाउडर और सौंफ मिलाएं।
- 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि फ्लेवर अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
- एक कड़ाही में घी गर्म करें और बैटर को करछी से लेकर गर्म घी में गोल शेप में डालें।
- इसे हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं और तली हुई मालपुआ को टिशू पेपर पर निकालें।
- ऊपर से गुड़ की चाशनी भी डाल सकती हैं, वरना ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व कर सकती हैं।
इस तरह बासी रोटी का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।