इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं मटर का टेस्टी पोहा और सर्दियों का लें मज़ा

सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम नाश्ता सामने आ जाए तो बात ही क्या है। अच्छा खाना भला किसे पसंद नहीं होता है और ठण्ड के मौसम में गरम नाश्ते की तो बात ही कुछ और होती है। इस मौसम में हरी मटर बहुत आसानी से मिल जाती है और मटर से बहुत सारे टेस्टी व्यंजन तैयार किए जाते हैं। मटर स्वाद और सेहत से भरपूर होती है।
कड़कड़ाती ठंड के बीच गरमा-गरम पोहा खाने में बहुत अच्छा लगता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मटर से बनने वाले पोहे की आसान रेसिपी जिसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है और ये बड़ों के साथ बच्चों को भी बेहद पसंद आएगा।
मटर पोहा रेसिपी Recipe Card
मटर पोहा की आसान रेसिपी
Ingredients
- पोहा- 250 ग्राम
- हरी मटर- 400 ग्राम
- बारीक कटा प्याज-1
- लहसुन - 4 -5 कलियां
- जीरा-1 /2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च-1
- अदरक- 1 इंच टुकड़ा
- कटा हरा धनिया- 1 कप
- घी-आवश्यक्तानुसार
- नमक-स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले मटर को छीलकर और धोकर एक बाउल में रख दें।
- Step 2:
पोहे को धोकर एक छन्नी में रखें जिससे ये हल्का सा भीगा भी रहे।
- Step 3:
गैस में कढ़ाई रखें और उसमें घी डालें। घी गरम होने पर उसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालें।
- Step 4:
जब जीरा चटकने लगे और अदरक भी हल्का सा भुन जाए उसमें कटा हुआ लहसुन और प्याज़ डालें।
- Step 5:
प्याज को गोल्डन होने तक भूनें और इसमें नमक डालें। मटर के दाने डालें और थोड़ा सा पानी डालकर इसे ढक दें।
- Step 6:
फ्लेम फ्लेम पर लगभग 5 मिनट तक मटर को पकने दें। मटर पकने पर कढ़ाई में भीगा हुआ पोहा डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- Step 7:
पोहा तैयार है इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें।
बनाने की विधि
- मटर पोहा बनाने के लिए सबसे पहले मटर की छीलकर उसके दाने निकाल लें और अच्छी तरह से धोकर एक बाउल में रख दें।
- एक बाउल में पोहा लें और उसे भी धोकर एक छन्नी में रखें जिससे पानी पोहा को ज्यादा गीला न कर सके और ये हल्का सा भीगा भी रहे।
- गैस में कढ़ाई रखें और उसमें घी डालें। घी गरम होने पर उसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालें। जब जीरा चटकने लगे और अदरक भी हल्का सा भुन जाए उसमें कटा हुआ लहसुन और प्याज़ डालें।
- प्याज को गोल्डन होने तक भूनें और इसमें नमक डालें। जब प्याज गोल्डन हो जाए तब इसमें मटर के दाने डालें और थोड़ा सा पानी डालकर इसे ढक दें।
- गैस की फ्लेम धीमी रखें और लगभग 5 मिनट तक मटर को पकने दें। 5 मिनट बाद कढ़ाई का ढक्क्न हटाकर चेक करें और देखें कि मटर पक गयी है या नहीं।
- मटर पकने पर कढ़ाई में भीगा हुआ पोहा डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। ध्यान रखें कि पोहा और मटर आपस में अच्छी तरह से मिक्स होना चाहिए।
- थोड़ी देर के लिए धीमी फ्लेम पर पोहा को ढककर पकने दें। 2 मिनट के बाद ढक्कन हटाएं और ऊपर से घी डालें और घी को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- पोहा तैयार है इसे हरी धनिया से गार्निश करें और एक बाउल में निकाल कर गरमा-गरम सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।