15 मिनट में बनकर तैयार होगा टेस्टी मूंग दाल हलवा, नोट करें सिंपल रेसिपी

सर्दियों के मौसम में गाजर के हलवा से लेकर मूंग दाल हलवा और लड्डू पिन्नी तक कई सारी चीजें बनाकर खाई जाती है। हम सभी को इस मौसम में मिलने वाले ये खास डिश के स्वाद को चखने का साल भर इंतजार रहता है। लड्डू, पिन्नी और गाजर का हलवा बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता लेकिन, मूंग दाल हलवा बनाने में बहुत समय लगता है। पहले दाल को भिगाओ फिर पीसो और फिर घी में घंटो भूनकर दूध या मावा के साथ पकाकर खाओ। मूंगदाल बनाने का यह लंबा और टाइम टेकिंग प्रोसेस बहुत उबाऊ है इसलिए ज्यादातर लोग बाजार से ही मूंग दाल हलवा खाना पसंद करते हैं। सर्दियों में यदि आपको भी मूंग दाल हलवा खाना है, लेकिन आपको ऐसी रेसिपी के बारे में जानना है जो मात्र 15 मिनट में हलवा बना पाए तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। मूंग दाल हलवा बनाने की एक सिंपल और आसान इंस्टेंट रेसिपी हम आपके लिए लाए हैं इसे पढ़ें और झटपट मूंग दाल हलवा बनाकर स्वाद का मजा लें।
मूंग दाल हलवा बनाने के लिए सामग्री
- बिना छिलके वाली मूंग का दाल एक कप
- स्वादानुसार चीनी
- एक चम्मच इलायची पाउडर
- दूध दो कप
- घी आधा कटोरी
कैसे बनाएं मूंग दाल का हलवा
- मूंग दाल हलवा बनाने के लिए पहले चाशनी बनाएं इसके लिए पैन में दूध, चीनी और इलायची पाउडर डालकर पकाएं।
- एक उबाल आने के बाद दूध और चीनी को एक तरफ रखें।
- अब एक खाली पैन में मूंग दाल को डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- दाल भूनने के बाद मिक्सी में दाल को चिकना पिस लें।
- अब पैन में आधा कटोरी घी डालकर गर्म करें और पिसे हुए मूंग दाल आटा को डालकर एक से दो मिनट तक भून लें।
- अब मूंग दाल में दूध और चीनी की चाशनी डालकर सूखने तक पकाएं।
- आपका इंस्टेंट मूंग दाल हलवा तैयार है ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें : इन 3 तरह की पहाड़ी दालों से बनाएं सर्दियों में पराठे
इंस्टेंट मूंग दाल हलवा बनाने के टिप्स
- मूंग दाल हलवा बनाने के लिए मूंग दाल को बिना भिगोए रोस्ट करना है।
- हलवा बनाने के लिए आंच मध्यम रखें, नहीं तो हलवा जल सकता है।
- जब दूध सूख जाए तो आधा कटोरी खोया या मावा भी मिला सकते हैं बेहतर स्वाद के लिए।
- घी में पीसे हुए आटा को ज्यादा देर तक रोस्ट न करें नहीं तो आटा जल जाएगा क्योंकि वह पहले से ही भूना हुआ है।
इसे भी पढ़ें : भारतीय मिर्च की इन किस्मों को मिले हैं GI Tag, देखें लिस्ट
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।