Independence day Special: बच्चों के लिए सूजी से इस तरह बनाएं तिरंगा हलवा

हलवा एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो आमतौर पर उत्सव के अवसरों पर या ज़्यादातर भारतीय घरों में नाश्ते में बनाया जाने वाला एक विशेष व्यंजन है। भारत में हलवे की कई वैरायटियां हैं और सबकी अपनी एक अलग शैली है। सावन का महीना आते ही कई त्योहार भी आने लगते हैं और अब गणतंत्र दिवस आ रहा है, इस मौके पर अगर आप कुछ नया बनाने की सोच रही हैं, तो आप सूजी से बना तिरंगा हलवा ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे कभी भी खाना पसंद करेगा लेकिन आप यह 15 अगस्त के दिन ज़रूर बनाएं। आइए जानते हैं कि सूजी का तिरंगा हलवा कैसे बनाते हैं।
सूजी का तिरंगा हलवा Recipe Card
आसान स्टेप्स में सीखें घर पर सूजी का तिरंगा हलवा बनाना।
Ingredients
- दूध- 3 कप
- देसी घी- 3 बड़े चम्मच
- सूजी- 250 ग्राम
- चीनी- 250 ग्राम
- खस सिरप- 1 चम्मच
- ऑरेंज स्क्वैश- 1 चम्मच
- वेनिला एसेंस- 1 चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- 1 छोटी कटोरी
- टूटी फ्रूटी (गार्निश के लिए)- 2 चम्मच
- इलायची - 15
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप दूध को उबाल कर अलग रख लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद एक पैन में घी गरम करके सूजी को डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए कुछ देर भून लीजिए।
- Step 3:
जब सूजी हल्का ब्राउन हो जाए, तो आप सूजी में दूध और चीनी को डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- Step 4:
कुछ देर पकने के बाद इसमें इलाइची डालकर 4-5 मिनट के लिए पका लीजिए।
- Step 5:
अब इसे तिरंगा बनाने के लिए अलग- अलग पैन में नारंगी स्क्वैश, वेनिला एसेंस और खस का सिरप डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
- Step 6:
अब किसी प्लेट में निकालकर तिरंगा बनाएं ऊपर से टूटी फ्रूटी से गार्निश करके खाने के लिए सर्व कीजिए।
बनाने की विधि
- सबसे पहले धीमी आंच पर सूजी को घी में अच्छी तरह से भुन लीजिए। जब सूजी अच्छी तरह से भुन जाए, तो एक प्लेट में तिरंगा हलवा बनाने के लिए सूजी को 3 भाग में निकल लीजिए।
- अब सभी सामग्री को भी तीन जगह सामान्य मात्रा में बांट लीजिए। इसके बाद सफेद हलवा बनाने के लिए एक पैन में घी गरम करके सूजी को डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए कुछ देर भून लीजिए।
- जब सूजी हल्का ब्राउन हो जाए, तो सूजी में दूध,चीनी और वेनिला एसेंस को डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- कुछ देर पकने के बाद इसमें इलाइची पाउडर डालकर 4-5 मिनट के लिए पका लीजिए। अब इसे प्लेट में निकल लीजिए।
- अब आपको नारंगी रंग का हलवा तैयार करना है। इसके लिए आप पैन में घी गरम करके सूजी को डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए कुछ देर भून लीजिए।
- जब सूजी हल्का ब्राउन हो जाए, तो सूजी में दूध, चीनी और ऑरेंज स्क्वैश को डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- कुछ देर पकने के बाद इसमें इलाइची पाउडर डालकर 4-5 मिनट के लिए पका लीजिए। इसी तरह आप खस सिरप डालकर हरे कलर के हलवे को भी बना लीजिए।
अब किसी प्लेट में हलवा निकालकर तिरंगा बनाएं ऊपर से ड्राई फ्रूट्स औरटूटी फ्रूटी गार्निश करके खाने के लिए सर्व कीजिए।
अन्य टिप्स
सूजी के साथ आप पालक का हरा हलवा और नारंगी रंग के लिए गाजर का हलवा भी बना सकती हैं।
Image Credit- (@i.ytimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।