Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

Independence day Special: घर पर आप भी तिरंगा कुल्फी बनाकर करें सेलिब्रेट

कुल्फी खाना पसंद है तो इस बार 15 अगस्त के दिन आप भी घर पर बनाएं तिरंगा कुल्फी, जानें रेसिपी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-08-14, 11:00 IST
tricolour kulfi recipe in hindi

लगभग हर भारतीय कुल्फी को बड़े ही प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। खासकर जब घर से दोपहर और शाम के समय घूमने के लिए निकलते हैं तो कुल्फी खाना नहीं भूलते हैं। बच्चे तो कुल्फी को दीवानों की तरह पसंद करते हैं। वैसे इसके पहले आपने कई तरह की कुल्फी का स्वाद चखा होगा लेकिन, आज हम रेसिपी ऑफ़ डे में जिस रेसिपी के बारे में बात करने जा रहे हैं, उस रेसिपी का नाम है 'तिरंगा कुल्फी'। 15 अगस्त को घर पर तिरंगा कुल्फी बनाकर सेलिब्रेट करने का मौका इससे अच्छा नहीं हो सकता है, तो आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में।

तिरंगा कुल्फी Recipe Card

इस आसान विधि से बनाएं तिरंगा कुल्फी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • दूध-1 लीटर
  • चीनी-100 ग्राम
  • इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
  • फूड कलर-2 बूंद
  • केसर-2
  • ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बर्तन में दूध को डालकर अच्छे से उबाल लें। ध्यान रहे आंच अधिक तेज न हो।

  2. Step 2:

    जब दूध गाढ़ा और और उसका रंग भी कुल्फी के सामान दिखाई दें तो चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स को डालकर एक बार अच्छे से मिक्स कर लें और गैस को बंद कर लें।  

  3. Step 3:

    अब दूध को तीन बराबर-बराबर भाग में बांट लें और दो भाग में फ़ूड कलर डालकर मिक्स कर लें।

  4. Step 4:

    कलर मिक्स करने के बाद दूध के एक भाग को कुल्फी के सांचे में डालें और फ्रिज में रख दें कुछ देर कोल्ड होने के लिए।

  5. Step 5:

    कुछ देर बाद दूध के दूसरे भाग और ऐसे ही कोल्ड होने के बाद तीसरे भाग वाले दूध को भी डालकर लगभग 1 घंटे के लिए फ्रिज में डाल दें। 

  6. Step 6:

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप दूध को किसी बर्तन में अच्छे से उबलने के लिए रख दें। दूध को जब तक चलाते रहना है जब तक गाढ़ा न हो जाए। ध्यान रहे इस बीच कि आंच मध्यम पर होना चाहिए।
  • जब आपको लगे कि दूध गाढ़ा हो गया है, तो आप दूध में चीनी इलायची और ड्राई फ्रूट्स को डालकर एक बार अच्छे से मिक्स कर लें और गैस को बंद कर लीजिए।

tricolour kulfi recipe

  • इसके बाद दूध को आप तीन बराबर-बराबर भाग में बांट लें और दो भाग में फ़ूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद तिरंगा कलर के अनुसार पहले वाले भाग को कुल्फी सांचा में डालें और कोल्ड होने तक फ्रिज में रख दें।
  • जब दूध का एक भाग कोल्ड हो जाए तो दूसरे भाग को भी डालकर कोल्ड कर लें। ऐसे ही दूध के तीसरे भाग को भी सांचे में डालकर फ्रिज में लगभग 1 घंटे के लिए छोड़ दीजिए। 1 घंटे बाद सांचा में से कुल्फी को निकालकर सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।