DIY Cooking Tips: बर्फ की मदद से निकालें सब्जी में पड़ा ज्यादा तेल, ये देसी तरीके भी आएंगे काम

कभी-कभी किसी सब्जी या दाल में अनजाने में तेल पड़ जाता है। क्या आपने बर्फ का इस्तेमाल करके उसे हटाने की कोशिश की है? चलिए आज इस आइस क्यूब ट्रिक के साथ अन्य तरीके भी जानें। 

ways to remove excess oil from cooked food

Easy Cooking Tips: हमारा खान-पान दुनियाभर में अपने मसालेदार और चटपटे स्वाद के लिए लोकप्रिय है। एक समय था, जब विदेशों में एक आधे ही रेस्तरां हुआ करते थे, जो भारतीय खाना परोसते थे। हालांकि, आज इससे उलट विदेशों में भी इंडियन रेस्तरां की भरमार है।

अब कभी-कभी तो तेल और मसाले वाला खाना खाया जा सकता है, लेकिन रोजाना ऐसा खाना संभव नहीं है।

कभी ऐसा भी होता है कि जल्दी के चक्कर में हमसे खाने में तेल ज्यादा हो जाता है। ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाना पकाने के बाद तेल निकालना भी मुश्किल होता है। इन्हीं सब कारणों के चलते, तो हम ट्रिक्स और टिप्स को आजमते हैं।

अगर आपके खाने में भी जरूरत से ज्यादा तेल पड़ गया है, तो एक पॉपुलर ट्रिक के साथ आप अन्य देसी तरीके से तेल हटा सकते हैं। ये पॉपुलर ट्रिक है कि आप बर्फ की मदद से तेल निकालें, लेकिन कैसे चलिए जानते हैं।

क्या बर्फ से निकल सकता है तेल?

ice cube trick to remove oil from food

दरअसल, आइस क्यूब के फ्रीजिंग पॉइंट के कारण तेल इकट्ठा होकर जमने लगता है। इसकी लेयर को आसानी से निकाला जा सकता है। जब आइस क्यूब पर तेल की परत जमने लगे, तो आपको तुंरत आइस निकालनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें: सब्जी-दाल में पड़ गया है ज्यादा तेल तो इस तरह से करें ठीक

कैसे निकालें बर्फ से तेल?

अगर अब तक आपको इसके बारे में नहीं पता, तो चिंता मत कीजिए। हम यही बताने वाले हैं कि आपको बर्फ से तेल कैसे निकालना है। अगर आपकी ग्रेवी, सब्जी या दाल में तेल ज्यादा हो गया है, तो एक क्वार्टर प्लेट, कटोरी या किसी भी करछी में आइस क्यूब के 4-5 टुकड़े डालें। जब बर्तन ठंडा हो जाए, तो बड़े आराम से इसे ग्रेवी के ऊपर घुमाएं। इससे एक्सेस तेल बर्तन में चिपक जाएगा। बस आपकी ज्यादा तेल की समस्या खत्म, अब अपने खाने का मजा लीजिए।

करछी का करें इस्तेमाल

besan to remove oil from gravy

खाने में पड़े एक्सेस तेल को आप करछी की मदद भी निकाल सकती हैं। अगर आपने खाना बनाते हुए देख लिया है कि तेल ज्यादा पड़ गया, तो जब सब्जी तेल छोड़ने लगे तब करछी की मदद लें। इस बीच सब्जी को चलाएं नहीं, क्यों तेल फिर खाने में मिक्स हो जाएगा और आपके लिए उसे हटाना मुश्किल होगा। आप खाना बनाने के बाद भी तेल हटा सकते हैं। अपने खाने को थोड़ी देर ढककर रख दें। जब तेल ऊपर दिखने लगे, तो तेल हटा लें (गाढ़ी ग्रेवी बनाने के टिप्स)।

भुने हुए बेसन का करें इस्तेमाल

आपने बाकी कोई भी हैक आजमाया हो, लेकिन इसे अब तक आजमाकर नहीं देखा होगा। बेसन की मदद से भी आप एक्सेस ऑयल को खत्म कर सकते हैं। यह हैक आजमाते हुए मैंने अपनी मम्मी को देखा है। कई बार जब सब्जी में उन्हें तेल ज्यादा लगता था, तो वह यह ट्रिक फॉलो करतीं। इसके लिए आपको पहले 1 बड़े चम्मच बेसन (बेसन के उपयोग) को एक पैन में कुछ सेकंड के लिए ड्राई रोस्ट कर लें। अब जो भी सब्जी आपने बनाई हो, उसमें बेसन मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें। बेसन एक ऐसी सामग्री है, जो तेल को अब्सॉर्ब करता है। इससे सब्जी में स्वाद भी आएगा और तेल भी ज्यादा नहीं दिखेगा।

इसे भी पढ़ें: करी में हो गया है ज्यादा नमक तो आजमाएं ये सीक्रेट हैक्स

कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जो ज्यादा तेल पीती हैं, लेकिन पकने के बाद वह एक्सेस तेल छोड़ने लगती हैं। ऐसे में पहली ही ज्यादा तेल डालने से बचना चाहिए। ध्यान रखें कि आप पहले कम तेल डालें और अगर बाद में जरूरत लगे, तो तेल को अलग से गर्म करके फिर सब्जी या ग्रेवी में डालें।

अगर आप अपने खाने से तेल निकालने के लिए कोई अलग ट्रिक आजमाते हैं, तो हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही किचन हैक्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP