Kitchen Hacks: फूलगोभी को बिना झंझट के चुटकियों में ऐसे करें साफ, नहीं बचेगा एक भी कीड़ा

फूलगोभी उन सब्जियों में से एक है जिसका इस्तेमाल हम अपनी डेली कुकिंग में करते हैं। फूलगोभी हम में से कई लोगों की फेवरेट भी होती है और इसे विभिन्न व्यंजनों और खाना पकाने में अलग-अलग शैलियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत एक कटोरी दही, अचार- पापड़ के साथ गो भी की कीमा, गोभी मटर की सब्जी के साथ करना पसंद है।
हालांकि, कई महिलाओं को गोभी को काटना और धोना सबसे मुश्किल काम लगता है क्योंकि गोभी एक ऐसी सब्जी जिसमें बहुत कीड़े होते हैं। साथ ही, कई महिलाएं इसके फूल को सही तरीके से काट नहीं पाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जिससे प्याज से महक गायब हो जाएगी, कैसे आइए जानते हैं।
पहले करें ये काम
स्टेप 1- सबसे पहले आप बाजार से ताजी गोभी खरीदकर ले आएं।
स्टेप 2- मार्केट से लाने के बाद इसे गर्म पानी में 5 मिनट तक भिगोकर रख दें।
स्टेप 3- 5 मिनट बाद आप गोभी को हाथों से रगड़ें और मिट्टी को साफ कर लें।
स्टेप 4- जब सारी मिट्टी साफ हो जाए तो इसे साफ पानी से धो लें और सूखने के लिए रख दें।
इसे ज़रूर पढ़ें-बिना झंझट के अरबी को चुटकियों में ऐसे करें साफ, जानें छीलने का आसान तरीका भी
साफ करने का आसान तरीका
हाथों को करें साफ
गोभी को धोने के लिए सबसे पहले आप अपने हाथ साफ करें क्योंकि अगर आपके हाथों पर कोई बैक्टीरिया होगा, तो वह आपकी गोभी पर लग सकता है। इसलिए अरबी धोने से पहले या फिर काटने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लें।
कीड़े निकालने के लिए करें ये काम
गोभी से कीड़े निकालने के लिए आप सिरके वाले पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि सिरका कीड़े साफ करने के लिए काफी उपयोगा माना जाता है। इसके लिए आप एक बाउल में 1 कप गुनगुना पानी डालें और 2 चम्मच सिरका डालकर गोभी को 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद गोभी को साफ पानी से धोकर इस्तेमाल करें। (सूजी-चावल को कीड़ों से बचाने के हैक्स)
साफ पानी से करें वॉश
इसके बाद, आप गोभी को साफ पानी से वॉश कर लें। साफ पानी से गोभी को धोने से न सिर्फ सिरके का असर कम हो जाएगा बल्कि बची हुई मिट्टी भी साफ हो जाएगी। ऐसा करने के लिए आपको गोभी एक बाउल में डालनी है और फिर इसके बाद साफ पानी में कुछ देर रखनी होगी। (ब्रोकली से कीड़े निकालने का आसान तरीका)
इसे ज़रूर पढ़ें-पालक धोते समय होती है परेशानी तो इन टिप्स को करें फॉलो
काटने के हैक्स
- गोभी को धोने के बाद आप इसे सुखा लें और गोभी से सारा पानी निकलने दें।
- इसके बाद चॉपिंग बोर्ड पर गोभी को रखें और बीच में से दो कर दें। (चॉपिंग बोर्ड को इस्तेमाल करने का तरीका)
- दो टुकड़ों में काटने के बाद इसके बीच का हिस्सा निकाल लें।
- बीच का हिस्सा निकालने के बाद गोभी को चार हिस्सों में काट लें।
- इसके बाद आप गोभी के फूल को देखें कि कहीं इसमें कीड़े तो नहीं है।
- अगर गंदगी बची है तो आप इसकी गंदगी को निकालकर साफ कर सकती हैं।
किचन से जुड़ी यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और किचन हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।