मुरझाई और सूखी धनिया की पत्तियों को फेंके नहीं, ऐसे करें उपयोग

सब्जी के साथ फ्री में मिलने वाला धनिया बरसात में महंगा हो जाता है। इसका कारण यह है कि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और यह जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए इसी सप्लाई कम होने और डिमांड बढ़ने से कीमत भी बढ़ती है।
इन दिनों धनिया बड़ा महंगा हो गया है। ऐसे में फ्रिज में लाकर रख देने से भी वह कुछ दिनों में सूख जाता है। सूखा धनिया आपके किस काम का, यही सोचकर आप मुरझाई हुई पत्तियों को फेंक देते हैं। मगर आपको बता दें कि ड्राइड धनिया भी आपके काफी काम आ सकता है। बाजार में तो सूखे धनिया का पाउडर भी मिलता है। यह भी खाने में स्वाद बढ़ाने के काम करता है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको ड्राइड हरा धनिया के स्वाद और उसे उपयोग करने के तरीके बताएं।
कैसा होता है ड्राइड धनिया का स्वाद?
सूखे धनिया पत्ते ताजे धनिया के खास स्वाद को बनाए रखते हैं, हालांकि इनका स्वाद सूखने पर डेंस हो जाता है। इनका प्रोफाइल थोड़ा-सा एक्सपैंड हो जाता है। आपको ड्राइड पत्ते खाने पर थोड़ा खट्टा स्वाद आएगा, तो कभी एक नटी फ्लेवर मिलेगा। यह बढ़िया और फ्रेश हर्ब्स की तरह स्वादिष्ट होता है और खाने में अनोखा जायका लाता है।
ड्राई धनिया पत्तों का उपयोग-
सूप और स्ट्यू में गार्निशिंग की तरह उपयोग करें
आप इसका उपयोग मसाले के रूम में कर सकते हैं। इसे सूप, सलाद और स्ट्यू में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
क्या करें-
सूप या स्ट्यू को बना लें, तब आखिर में सूखे धनिया का उपयोग करें। इसे कुछ देर पकाने के बाद अच्छी तरह से मिलाकर ढक्कन रख लें। ड्राइड धनिया का स्वाद सूप और स्ट्यू के फ्लेवर को बढ़ाने का काम करें।
आप इन्हें पास्ता या ग्रिल्ड मीट में ऊपर से स्प्रिंकल कर सकते हैं। इसमें थोड़ा-सा नमक और मिर्च मिलाकर एक बढ़िया और इंस्टेंट स्पाइस मिक्स तैयार हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: धनिया पत्ती से न करें सिर्फ गार्निशिंग, बनाएं ये तीन रेसिपीज
साल्सा और मैरिनेशन में मिलाएं
ताजगी और स्वाद के लिए घर के बने सॉस जैसे साल्सा सॉस, चटनी और कर्ड-बेस्ड ड्रेसिंग में सूखे धनिया पत्तियों को डाला जा सकता है।
क्या करें-
अगर आपने टमाटर और प्याज का साल्सा बनाया है, तो उसमें ड्राइड हर्ब्स डालकर उसे लजीज बना सकते हैं। किसी भी मैरिनेशन में इसे डालकर हर्ब्स वाला फ्लेवर दिया जा सकता है।
स्पाइस मिक्स में डालें
अक्सर लोग तरह-तरह के करी पाउडर बनाते हैं। अगर आप हर्ब का फ्लेवर भी करी में डालना चाहते हैं, तो ड्राइड धनिया का उपयोग करें।
क्या करें-
मीट को ग्रिल या रोस्ट करने के लिए ड्राई रब में शामिल करें। इससे ग्रिल या रोस्टेड आइटम में खुशबू के साथ टेस्ट प्रोफाइल भी बढ़ेगा।
आप इसे गरम मसाला, पाव भाजी मसाला या अन्य किसी करी पाउडर में बनाने के लिए उपयोह में ला सकते हैं।
बेकिंग और ब्रेड बनाने के लिए करें उपयोग
ब्रेड बनाते वक्त या बेकिंग करते हुए स्वाद की एक और लेयर जोड़नी हो, तो फ्रेश हर्ब्स में इसे भी शामिल करें। अगर आप ब्रेडस्टिक्स और नमकीन पेस्ट्री बनाएं, तो इसे ऊपर से छिड़क सकते हैं।
क्या करें-
नान या फोकैसिया जैसे फ्लैटब्रेड के आटे में बहुत हल्की-सी हर्ब्स की सुगंध भी आती है, उसे आप ड्राइड धनिया पत्तियों से रिप्लेस कर सकते हैं। यह अलग और अनूठा स्वाद देगा।
ड्राइड धनिया पत्ती का उपयोग करते वक्त ध्यान रखें ये बातें-
- अगर आप ऐसे व्यंजनों में इसका उपयोग कर रहे हैं जिन्हें पकाने में ज्यादा समय लगता है, तो सूखे धनिया के पत्तों को गर्म पानी में भिगोकर कुछ मिनट के लिए फिर से हाइड्रेट करें। इससे उनका स्वाद ज्यादा प्रभावी ढंग से बाहर आता है।
- डिश में दूसरे फ्लेवर को हावी होने से बचाने के लिए इसे कम मात्रा में उपयोग करें।
- सूखे धनिया के पत्तों के स्वाद और सुगंध को बनाए रखने के लिए सीधी धूप से दूर ठंडी, ड्राई प्लेस पर स्टोर करें। ताजगी बनाए रखने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: बिना झंझट के चुटकियों में साफ करें हरा धनिया, जानिए स्टेप बाय स्टेप
अब आप भी धनिया पत्ते का पूरा उपयोग कर सकते हैं। ताजा पत्ते तो स्वाद बढ़ाते ही हैं, ड्राइड पत्तियों को इन तरीकों से आजमाकर देखें। आपने यदि इस फ्रेश हर्ब का उपयोग किया है, तो अपने अनुभव हमें भी बताएं।
हमें उम्मीद है कि ये ट्रिक्स आपको पसंद आई होंगी। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और उन दोस्तों के साथ शेयर करें जो अक्सर सूखे धनिया को फेंक देते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।